सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की खबर: रिटायरमेंट के दिन ही CISF कर्मियों को मिल जाएगा पेंशन-भत्ता, लॉन्च हुआ ई-सर्विस बुक पोर्टल

Published: Wed, 27 Nov 2024 07:22 PM (IST)

सीआईएसएफ में खासतौर पर दूर-दराज के इलाकों में तैनात कर्मियों के सेवानिवृत्ति के बाद भत्ते जारी करने और पेंशन शुरू ...और पढ़ें

पोर्टल का लाभ सेवारत कर्मियों को भी मिलेगा।
पोर्टल का लाभ सेवारत कर्मियों को भी मिलेगा।

HighLights

  1. फिजिकल फाइलों के आने-जाने में समय लगता था।
  2. इसमें गलती होने की भी आशंका बनी रहती थी।

जागरण ब्यूरो/पीटीआई, नई दिल्ली। सीआईएसएफ कर्मियों को अब सेवानिवृति के बाद पेंशन व अन्य भत्तों के लिए महीनों का इंतजार और दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। सीआईएसएफ ने रिटायरमेंट के दिन ही सभी भत्तों के भुगतान और पेंशन की शुरूआत के लिए ई-सर्विस बुक पोर्टल लांच किया है। सीआईएसएफ में 2400 से अधिक कर्मी हर साल सेवानिवृत होते हैं।

गृहमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मोदी सरकार डिजिटल इंडिया इनीशिएटिव के तहत सीआईएसएफ के कर्मियों के लिए ई-सर्विस बुक पोर्टल तैयार किया गया है। अन्य विभागों के लिए भी इसी तरह से ई-सर्विस बुक पोर्टल बनाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ में खासतौर पर दूर-दराज के इलाकों में तैनात कर्मियों के सेवानिवृत्ति के बाद भत्ते जारी करने और पेंशन शुरू करने में कई महीने लग जाते थे।

विभिन्न विभागों में फिजिकल फाइलों के आने-जाने में समय तो लगता ही थी, गलती की भी आशंका बनी रहती थी। लेकिन ई-सर्विस बुक पोर्टल से सभी विभागों के बीच ई-फाइलों पर आदान-प्रदान आसानी से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इसका लाभ सेवारत कर्मियों को भी मिलेगा। वे भी अपनी सर्विस बुक को आनलाइन देख सकेंगे और उनमें किसी भी गलती की स्थिति में समय रहते ठीक करा सकेंगे।

देशभर में कहीं से भी मिलेगा आपकी शिकायत का समाधान

सरकार ने बुधवार को कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने की सस्ती, त्वरित एवं बाधारहित व्यवस्था के तौर पर 'ई-दाखिल' पोर्टल सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सरकार 'ई-जागृति' पोर्टल लाने की दिशा में भी प्रयासरत है। यह पोर्टल मामला दर्ज करने, उनकी प्रगति की निगरानी एवं प्रबंधन को सुव्यवस्थित करेगा। इससे उपभोक्ताओं और अन्य हितधारकों के लिए परेशानी-मुक्त अनुभव सुनिश्चित होगा।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने बयान में कहा कि लद्दाख में हाल ही में ई-दाखिल पोर्टल को पेश करने के साथ ही यह ऑनलाइन शिकायत प्लेटफार्म अब पूरे भारत में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हो गया है। पहली बार सात सितंबर, 2020 को पेश किए गए ई-दाखिल पोर्टल को उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए विकसित किया गया है।

यह उपभोक्ताओं को संबंधित उपभोक्ता अदालत तक पहुंचने के लिए एक कुशल और सुविधाजनक तरीका मुहैया कराता है। फिलहाल 2,81,024 यूजर ई-दाखिल पोर्टल पर पंजीकृत हैं और कुल 1,98,725 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से 38,453 मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : Unified License Explained: क्या है यूनिफाइड लाइसेंस, जिससे बदल जाएगी इंश्योरेंस की दुनिया?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।