सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीनी कंपनी Tencent का अमेरिका सहित अन्‍य देशों की इन कंपनियों में है जबरदस्‍त निवेश, Tesla में भी है हिस्‍सेदारी

By Ankit KumarEdited By:
Published: Fri, 07 Aug 2020 02:42 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 07:19 PM (IST)

चीनी कंपनी Tencent ने 2017 में 1.78 अरब डॉलर के निवेश के जरिए इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी Tesla की पांच फीसद हिस्सेदारी खरीद ली थी।

चीनी कंपनी Tencent का अमेरिका सहित अन्‍य देशों की इन कंपनियों में है जबरदस्‍त निवेश, Tesla में भी है हिस्‍सेदारी
चीनी कंपनी Tencent का अमेरिका सहित अन्‍य देशों की इन कंपनियों में है जबरदस्‍त निवेश, Tesla में भी है हिस्‍सेदारी

हांगकांग, रायटर्स। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की टेक कंपनियों Tencent Holdings Ltd और ByteDance के साथ अमेरिकी लेनदेन के प्रतिबंधित करने वाले कार्यकारी आदेश पर गुरुवार को हस्ताक्षर कर दिया। Tencent के पास लोकप्रिय चीनी मैसेजिंग एप WeChat का स्वामित्व है। वहीं, ByteDance शॉर्ट वीडियो शेयरिंग एप TikTok की पैरेंट कंपनी है। इन फैसलों पर अगले 45 दिन के अंदर अमल होगा। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री विलबर रॉस इस ऑर्डर के तहत कवर लेनदेन को चिह्नित करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया और वीडियो गेम से जुड़ी चीन की दिग्गज कंपनी Tencent ने अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों में कौन से बड़े निवेश किए हैंः 

अमेरिका

Tesla Inc: चीनी कंपनी Tencent ने 2017 में 1.78 अरब डॉलर के निवेश के जरिए इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी की पांच फीसद हिस्सेदारी खरीद ली थी। Tesla के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने Tensent को एक निवेशक और टेस्ला के लिए परामर्शदाता करार दिया था। 

Riot Games: Tencent ने 2011 में लॉस एंजिल्स की इस गेम डेवलपमेंट से जुड़ी कंपनी की बहुलांश हिस्सेदारी खरीद ली थी। इसके बाद 2015 में यह Tencent की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बन गई।  

Activision Blizzard Inc: Tencent के पास बेहद लोकप्रिय 'कॉल ऑफ ड्यूटी' फ्रेंचाइज की पैरेंट कंपनी की अल्पांश हिस्सेदारी है। Tencent ने पिछले साल “Call of Duty Mobile” लंच किया था। टावर सेंसर के डेटा के मुताबिक इसे अमेरिका में 4.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। 

Epic Games: इस कंपनी की अल्पांश हिस्सेदारी Tencent ने 2012 में खरीद ली थी।  

Snap Inc: Tencent ने 2017 में मैसेजिंग एप ऑपरेटर की 12 फीसद हिस्सेदारी खरीद ली थी।  

Reddit Inc: Tencent की अगुवाई में की गई फंडिंग के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने 2019 में 30 करोड़ डॉलर जुटाया था। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर

Spotify Technology SA: स्वीडन की म्यूजिक स्ट्रीमिंग कंपनी और Tencent Music Entertainment Group दोनों ने 2018 में एक-दूसरी कंपनी की अल्पांश हिस्सेदारी खरीदी थी।