Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Video: 'जितना गिन सको, उतना ले जाओ', चीन की इस कंपनी ने गजब तरीके से बांटा बोनस

    Updated: Thu, 30 Jan 2025 01:44 PM (IST)

    Unique bonus scheme by Chinese firm चीन की Henan Mining Crane ने अपने कर्मचारियों को साल के आखिर का बोनस दिया है। उसने मेज पर ढेर सारा कैश रखा और फिर कर्मचारियों से कहा गया कि वे जितना पैसे गिन लेंगे उतना घर ले जा सकेंगे। कंपनी ने कर्मचारियों को अधिकतम 15 मिनट का समय दिया। बोनस बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

    Hero Image
    Henan Mining के बोनस बांटने के तरीके पर सोशल मीडिया यूजर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। चीन की एक क्रेन कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कथित तौर पर 11 मिलियन डॉलर (लगभग 70 करोड़ रुपये) का बोनस ऑफर किया। इसे पाने की बस एक ही शर्त थी, 'आप उतना ही घर ले जाएं, जितना आप गिन सकें।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है कंपनी, क्या है पूरा मामला?

    चीन की Henan Mining Crane Co. Ltd ने हाल ही में अपने कर्मचारियों को साल के आखिर का बोनस दिया। उसने मेज पर ढेर सारा कैश रखा। फिर कर्मचारियों से कहा गया कि वे जितना पैसे गिन लेंगे, उतना घर ले जा सकेंगे। कंपनी ने बोनस का लाभ उठाने के लिए कर्मचारियों को अधिकतम 15 मिनट का समय दिया।

    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    इस अनोखे बोनस के वीडियो को सबसे पहले चीन की Douyin और Weibo जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर शेयर किया गया। वहां वायरल होने के बाद यह ग्लोबल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी छा गया। इस वायरल क्लिप में एक बड़ी सी टेबल पर ढेर सारे पैसे रखे हुए थे। कर्मचारी जितना हो सके, उतना पैसा उठाते नजर आ रहे थे। एक कर्मचारी ने कथित तौर पर तय समय में 100,000 युआन यानी करीब 12.07 लाख रुपये जमा किए।

    सोशल मीडिया यूजर के रिएक्शन

    Henan Mining के बोनस बांटने के तरीके पर सोशल मीडिया यूजर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने इस पर खुशी और हैरानी जताई। उन्होंने कंपनी की दरियादिली की भी तारीफ की। वहीं, कुछ अन्य इस कॉन्सेप्ट की आलोचना की और इसे अपमानजनक भी बताया।

    एक यूजर ने लिखा, 'यह असल में कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने वाली पहल है। इससे वे और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे।' एक अन्य ने कहा, 'मेरी हमेशा से ऐसे ही बोनस पाने की हसरत थी, लेकिन अफसोस यह किसी और कंपनी में सच हो रही है।'

    एक यूजर ने बोनस बांटने के तरीके की आलोचना की। उसने लिखा, 'यह अपमानजनक है। आपने बोनस बांटने को एकदम सर्कस बना दिया। इससे अच्छा होता कि आप पैसों को सीधे वर्कर्स के अकाउंट में जमा करते।' एक यूजर ने कमेंट किया, "क्या ये स्क्विड गेम है?" स्क्विड गेम एक चर्चित साउथ कोरियाई वेब सीरीज है। इसकी कहानी पैसे को लेकर चलने वाले एक गेम के इर्द-गिर्द घूमती है।

    बोनस के लिए मशहूर है हेनान

    यह पहली बार नहीं था, जब हेनान माइनिंग क्रेन कंपनी ने अपने दरियादिल बोनस के लिए सुर्खियों में आई है। कंपनी ने 2023 में भी अपने सालाना डिनर के दौरान अपने कर्मचारियों को बड़ी मात्रा में कैश दिया था। इससे कर्मचारियों को शानदार तरीके से इनाम देने वाली कंपनी के रूप में इसकी प्रतिष्ठा मजबूत हो रही है।

    यह भी पढ़ें: विदेश में क्रिटिकल मिनरल माइंस की खरीद बढ़ाएंगी भारतीय कंपनियां, चीन के दबदबे को मिलेगी चुनौती