चीन समेत ये 5 देश दे रहे बच्चा पैदा करने पर पैसा, जानें सबसे ज्यादा कहां और कितना है मिलता
China Govt Boost Births Policy दुनिया में कई देशों की आबादी बूढ़ी हो चुकी है। इसलिए वहां की सरकारें अपने नागरिकों को बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करती है। बहुत से देश बच्चा पैदा करने वाले माता-पिता को आर्थिक मदद भी मुहैया कराते है। इनमें चीन भी शामिल है। चीन के कई प्रांतों में बच्चा पैदा करने के लिए भारी रकम दी जाती है।

नई दिल्ली। चीन की सरकारी मीडिया ने सोमवार को बताया कि बिजिंग तीन वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे के माता-पिता को प्रति वर्ष 3,600 युआन (करीब 500 डॉलर) की सब्सिडी देगी। दरअसल, चीन अपनी बढ़ती उम्र की आबादी को लेकर चिंता में है। इसलिए सरकार ने बर्थ रेट बढ़ाने (China Govt Boost Births Policy) के लिए यह कदम उठाया है।
चीन में लियानजियांग शहर में परिवारों को 1 सितंबर, 2021 के बाद पैदा हुए प्रत्येक बच्चे के लिए 510 डॉलर तक की मासिक सहायता मिलती है। जब बच्चा ढाई साल का हो जाता है, तो यह सहायता राशि बढ़ाकर 15,000 डॉलर (करीब13 लाख रुपये) से अधिक हो सकती है। इन प्रोत्साहनों का उद्देश्य जन्म दर को बढ़ावा देना है। लेकिन चीन ही नहीं और भी कई देश हैं जो बच्चा पैदा करने के लिए पैसा देते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
चीन के अलावा ये देश भी बच्चा पैदा करने के लिए दे रहे हैं पैसा
चीन के अलावा और भी कई देश हैं जो बच्चा पैदा करने के लिए पैसा देते हैं। आइए उनमें से प्रमुख देशों के बारे में जानते हैं।
रूस: चीन की तरह रूस भी अपने नागरिकों को बच्चा पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। वह जन्म दर को बढ़ाना चाहता है। रूस उन गर्भवती स्कूली छात्राओं को वित्तीय प्रोत्साहन दे रहा है, जो अपने बच्चों को जन्म देने और उनका पालन-पोषण करने के लिए सहमत हैं। इसके लिए स्कूली छात्राओं को 100,000 रूबल (लगभग 90,000 रुपये) दिए जाते हैं।
जापान: रूस और चीन की तरह जापान भी अपने नागरिकों को बच्चा पैदा करने के लिए आर्थिक मदद मुहैया करा रहा है। यदि कोई परिवार टोक्यो से बाहर चला जाता है तो जापान उन माता-पिता को प्रति बच्चा 6 लाख रुपये देता है।
नाकानोशिमा जैसी जगहों पर, माता-पिता को अपने पहले बच्चे के लिए 1,00,000 येन और चौथे बच्चे के लिए 10 लाख येन (5,84,127 रुपये) तक की राशि मिलती है।
ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया भी अपने नागरिकों को बच्चा पैदा करने के लिए आर्थिक मदद देता है। बच्चा पैदा करने पर सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता प्रति वर्ष AUD 10,000 (लगभग ₹5,40,000) से अधिक हो सकती है। सरकार अलग-अलग योजनाओं के जरिए यह रकम माता-पिता को देती है।
इन प्रमुख देशों के अलावा फ्रांस, नॉर्वे, फिनलैंड और जर्मनी जैसे देश अपने नागरिकों को बच्चा पैदा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं। घटती हुई जन्म दर को बढ़ाने के लिए इन देशों की सरकारें कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, जिसके जरिए पैसे दिए जाते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।