सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CCEA ने Anchorage के 15,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को दी मंजूरी, जानें किन सेक्टर्स में यह निवेश करेगी कंपनी

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 25 Aug 2021 05:19 PM (IST)

सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 15000 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के Anchorage Infrastructure Investment के प्रस्ताव को अपनी ...और पढ़ें

2726247 Ontariao Inc, OAC की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।
2726247 Ontariao Inc, OAC की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

नई दिल्ली, पीटीआइ। सरकार ने इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 15,000 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के Anchorage Infrastructure Investment के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी। यह कंपनी कनाडा स्थित पेंशन फंड की सब्सिडियरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने खास तौर पर इन्फ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन डेवलपमेंट सेक्टर में निवेश वाले इस एफडीआई प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी। ये ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर के साथ-साथ एयरपोर्ट और एविएशन से जुड़े बिजनेस में निवेश से संबंधित हो सकता है।

एक ऑफिशियल बयान में कहा गया है कि इन निवेश प्रस्तावों में बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के शेयर को Anchorage को ट्रांसफर किए जाने और Anchorage Infrastructure Investment Holding Ltd में 2726247 Ontariao Inc द्वारा 950 करोड़ रुपये के निवेश भी शामिल हैं।

2726247 Ontariao Inc, OAC की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। यह OMERS की एडमिनिस्ट्रेटर है। यह कनाडा के सबसे बड़े डिफाइंड बेनिफिट पेंशन प्लान्स में से एक है।

यह निवेश इन्फ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर (Infrastructure Sector) के साथ-साथ एयरपोर्ट सेक्टर के लिए भी बड़ा बूस्ट साबित हो सकता है। इस बयान में कहा गया है कि इस निवेश से देश में प्राइवेट पार्टनरशिप के जरिए विश्वस्तरीय एयरपोर्ट्स एवं ट्रांसपोर्ट से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास को काफी अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

इस बयान में कहा गया है कि इस निवेश से हाल में घोषित नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) को भी काफी अधिक बढ़ावा मिलेगा। इस पाइपलाइन के जरिए सरकार रोड, रेलवे, एयरपोर्ट, स्पोर्ट्स स्टेडियम, पावर ट्रांसमिशन लाइन और गैस पाइपलाइन जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को प्राइवेट कंपनियों को मोनेटाइज करेगी।

बयान में कहा गया है कि Anchorage Infrastructure Investment Holding Ltd कुछ सेक्टर्स में निवेश को इच्छुक है, जो NMP के अंतर्गत आते हैं।

(यह भी पढ़ेंः 61 फीसद भारतीयों का मानना है कि अगले एक साल में मकान की कीमतें बढ़ जाएगी : नाइट फ्रैंक ग्लोबल सर्वे)