Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केनरा बैंक 2,000 कर्जदारों की संपत्तियां करेगा नीलाम, बैंक का लोन चुकाने में कर्जदार रहे विफल

    By NiteshEdited By:
    Updated: Thu, 25 Mar 2021 08:10 AM (IST)

    इस कानून के तहत बैंकों को गिरवी संपत्ति बेचकर अपना कर्ज चुकता करने का भी अधिकार है। बैंक के बयान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में अब तक कर्ज चुकता के लिए 1450 संपत्तियां बेची गई हैं। इसके जरिये कुल 886 करोड़ रुपये जुटाए गए।

    Hero Image
    ई-नीलामी के जरिये 2,000 कर्जदारों की संपत्तियां नीलाम करने जा रहा है

    मुंबई, पीटीआइ। सरकारी कर्जदाता केनरा बैंक शुक्रवार को ई-नीलामी के जरिये 2,000 कर्जदारों की संपत्तियां नीलाम करने जा रहा है। बैंक का लोन चुकाने में ये कर्जदार विफल रहे हैं। सरफेसी एक्ट के तहत नीलामी प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बैंक ने एक बयान जारी कर कहा कि इच्छुक व्यक्ति ई-ऑक्शन में कहीं से भी शामिल हो सकते हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोली की प्रक्रिया में आवासीय फ्लैट, अपार्टमेंट, घर, औद्योगिक जमीन, व्यावसायिक कंप्लेक्स, दफ्तर व खाली भूखंड शामिल हैं। ये संपत्तियां दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु व चेन्नई समेत कई शहरों की हैं।

    सरफेसी एक्ट के तहत कर्ज नहीं चुकाने की स्थिति में बैंकों को गिरवी संपत्ति अपने अधिकार में लेने का प्रविधान है। इस कानून के तहत बैंकों को गिरवी संपत्ति बेचकर अपना कर्ज चुकता करने का भी अधिकार है। बैंक के बयान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अब तक कर्ज चुकता के लिए 1,450 संपत्तियां बेची गई हैं। इसके जरिये कुल 886 करोड़ रुपये जुटाए गए।

     

    comedy show banner
    comedy show banner