Business Hindi News Today May 31 LIVE: शेयर बाजार में गिरावट, एलआईसी के स्टॉक भी लुढ़के
यह Jagran.com का व्यापार से जुड़ा लाइव ब्लॉग है। यहां आपको व्यापार क्षेत्र से जुड़े तमाम अपडेट मिलेंगे। हमारी कोशिश रहेगी कि आपको सबसे पहले जानकारी दी जाए। इसीलिए, हमारे साथ जुड़े रहें और हमेशा खबरों से अपडेट रहें।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। वित्त मंत्रालय ने 'जन समर्थ' नाम का पोर्टल बनाया है, जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र आगामी छह जून को करने जा रहे हैं। इस पोर्टल से 14 सरकारी स्कीम के तहत लोन लेने के लिए आनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। फिलहाल, चार श्रेणी के लोन के लिए आवेदन करने की सुविधा होगी। इनमें शिक्षा, कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर, कारोबार शुरुआत एवं जीवनयापन लोन शामिल हैं। इसके अलावा, शेयर बाजारों की बात करें तो यह अस्थिर बने हुए हैं। तीन दिन की तेजी के बाद आज फिर से शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। व्यापार क्षेत्र की हर लेटेस्ट जानकारी (Business News Today May 31) आपको यहां मिलेगी। यह Jagran.com का व्यापार से जुड़ा लाइव ब्लॉग है। यहां आपको व्यापार क्षेत्र से जुड़े तमाम अपडेट मिलेंगे।
घरेलू वाहन निर्माण करने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा XUV 300 SUV को इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च करने की तैयारियों में है। कंपनी ने ऐलान किया है कि XUV 300 SUV इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में अगले साल वित्त वर्ष के पहली तिमाही में आ जाएगी।
लग्जरी कार निर्माता Land Rover अपने डिफेंडर रेंज में एक नए मॉडल को शामिल करने वाली है। यह नया मॉडल Defender 130 के नाम से जाना जाता है। इसकी खासियत है कि इसमें 8 लोगों के बैठने की क्षमता दी गई हैं और यह अपने रेंज में कंपनी का तीसरा मॉडल है।
आजकल ज्यादातर लोग गाड़ी खरीदते समय शानदार लुक और माइलेज के साथ-साथ बेहतर सुरक्षा फीचर्स को भी महत्व देने लगे हैं। ऐसा ही एक फीचर उन्नत चालक सहायता प्रणाली(ADAS)तकनीक, जो आपातकालीन स्थिति का पहले से पता लगाकर चालक को सही निर्णय लेने में मदद करती है।
सेंसेक्स (55,833.89 अंक)
गिरावट- 91.85 अंक या 0.16%
निफ्टी (16,657.35 अंक)
गिरावट- 4.05 अंक या 0.02%
मारुति सुजुकी अगले महीने न्यू जेनरेशन ब्रेजा 2022 को लॉन्च करने वाली है। नए मॉडल की कीमतों की घोषणा जून 2022 के अंत तक होने की सूचना है। इसके आधिकारिक आगमन से पहले, कंपनी ने नए 2022 मारुति ब्रेज़ा को देश भर में अपने एरिना डीलरशिप पर भेजना शुरू कर दिया है।
Mahindra XUV700 को पिछले साल अगस्त में लॉन्च किया गया था और तब से इस SUV की डिमांड कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब तक महिंद्रा XUV700 को 1.7 लाख से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है और अप्रैल, 2022 तक इसकी कुल बिक्री 30,000 से ज्यादा की हो चुकी है।
2023 Maruti Eeco की टेस्टिंगफ शुरू हो चुकी है और अब इसके बाहरी डिजाइन और केबिन फीचर्स लीक हो गए हैं, जिससे इस अपकमिंग पैसेंजर कार कार के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलता है।
सेंसेक्स (55,852.06 अंक)
गिरावट- 73.68 अंक या 0.13%
निफ्टी (16,656.60 अंक)
गिरावट- 4.80 अंक या 0.03%
लग्जरी कार निर्माता जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने अपनी स्पोर्टी डिस्कवरी मेट्रोपॉलिटन (Discovery Metropolitan) वेरिएंट्स के लिए एक बार फिर बुकिंग शुरू कर दी है, जिसकी कीमत 1.26 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन को कंपनी 27 जून को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जैसे-जैसे इसके लॉन्च का समय करीब आ रहा है। इस गाड़ी से जुड़ी हुई कुछ-कुछ डिटेल्स सामने आ रही हैं। कंपनी ने हाल ही में इस अपकमिंग गाड़ी के इंजन स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया था, जहां Mahindra Scorpio N का इंजन महिंद्रा थार से भी अधिक दमदार पाया गया है। अब एक स्पाई शॉट से ये पता चला है कि आने वाली नई स्कॉर्पियो में सोनी का साउंड सिस्टम लगाया गया है, जो कि महिंद्रा XUV700 में मिलता है।
तीन दिन की तेजी के बाद आज शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 478.59 अंक या 0.86% की गिरावट के साथ 55,447.15 अंक पर है। वहीं, निफ्टी 122.25 अंक या 0.73% की गिरावट के साथ 16,539.15 अंक पर है। इनके अलावा, बीएसई पर एलआईसी के शेयरों में 2.50% की गिरावट आई है, अभी यह 816.10 पर है।
