सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BSE ने एस रवि को नियुक्त किया नया चेयरमैन

By Praveen DwivediEdited By:
Published: Tue, 14 Nov 2017 05:48 PM (IST)Updated: Tue, 14 Nov 2017 07:01 PM (IST)

एस रवि इससे पहले तमाम वित्तीय संस्थानों में अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं

BSE ने एस रवि को नियुक्त किया नया चेयरमैन
BSE ने एस रवि को नियुक्त किया नया चेयरमैन

नई दिल्ली (जेएनएन)। जाने माने सीए (चार्टेर्ड एकाउंटेंट) एस रवि बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रवि बीएसई में पहले पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर थे वो अब धीरेंद्र स्वरूप की जगह लेंगे। नियामकीय फाइलिंग में बीएसई ने बताया कि सेबी ने एस रवि की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है, अब वो चेयरमैन की कुर्सी संभालेंगे। उनका कार्यकाल 13 नवंबर 2017 से शुरू होगा।

रवि के पास वित्तीय क्षेत्र में बैंकों, वित्तीय संस्थानों और परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों के बोर्ड में कई पदों पर काम करने का अनुभव है। मौजूदा समय में रवि आईडीबीआई कैपिटल मार्केट सर्विसेज, यूटीआई ट्रस्टी कंपनी, एस रवि वित्तीय प्रबंधन सेवाएं, एसएमईआरए रेटिंग्स, एसबीआई-एसजी ग्लोबल सिक्योरिटीज, आईडीबीआई बैंक, एसटीसीआई फाइनेंस, टूरिज्म फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और बीओआई मर्चेंट बैंकर्स जैसी विभिन्न कंपनियों के बोर्डों में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

इसके अलावा, वह भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय की ओर से गठित कार्य समूह के सदस्य हैं। यहां पर उनका काम कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारियों के मामलों पर एक संस्थागत संरचना के निर्माण के लिए संभव रूपरेखाओं का सुझाव देना है। इसके साथ ही वो सेबी के अधिग्रहण पैनल के सदस्य भी हैं और वो म्यूचुअल फंड सलाहकार समिति के भी सदस्य हैं।