यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्लूमबर्ग फिलांथ्रोफीज ने भारत सरकार को तंबाकू नियंत्रण प्रयासों के लिए किया सम्मानित
डेटा कंपनी ब्लूमबर्ग की परोपकारी शाखा ब्लूमबर्ग फिलांथ्रोफीज ने भारत सरकार को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के ...और पढ़ें
-1750837819424_m.webp)
न्यूयार्क। डेटा कंपनी ब्लूमबर्ग की परोपकारी शाखा ब्लूमबर्ग फिलांथ्रोफीज ने भारत सरकार को तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया है। ब्लूमबर्ग फिलांथ्रोफीज ने एक कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को ब्लूमबर्ग फिलांथ्रोफीज अवार्ड्स फॉर ग्लोबल टोबैको कंट्रोल से सम्मानित किया।
ब्लूमबर्ग फिलांथ्रोफीज के मुताबिक, यह पुरस्कार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के MPOWER फ्रेमवर्क के 'ऑफर टू हेल्प क्विट टोबैको यूज' श्रेणी में भारत की उत्कृष्ट प्रगति के लिए दिया गया है। भारत ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रमों के माध्यम से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें राष्ट्रीय तंबाकू छोड़ने हेल्पलाइन सेवा की स्थापना प्रमुख है। इस सेवा के तहत देशभर में 100 काउंसलर्स 16 भारतीय भाषाओं में लोगों को तंबाकू छोड़ने में मदद कर रहे हैं।
इसके अलावा, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत देश के 740 से अधिक जिलों में तंबाकू नियंत्रण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां पिछले वर्ष 13.5 लाख से अधिक लोगों को परामर्श दिया गया। साथ ही, मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में भी तंबाकू छोड़ने केंद्र खोले गए हैं, जिनकी संख्या 300 से अधिक है।
भारत ने तंबाकू नियंत्रण को राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम से भी जोड़ा है, जिससे तंबाकू और टीबी दोनों के खिलाफ एक साथ लड़ाई लड़ी जा सके। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनमें ASHA और MPW कार्यकर्ताओं को तंबाकू नियंत्रण में भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है।
इतना ही नहीं, भारत सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ENDS) और इसी तरह के उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इन सब प्रयासों के चलते ही 2009-10 से 2016-17 के बीच तंबाकू उपयोगकर्ताओं की संख्या में 17.3% की गिरावट आई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।