Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Top 10 Richest में से हटा इनका नाम, ये नए शख्स हुए शामिल; जानें अंबानी और अडानी कहां पहुंचे?

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 12:29 PM (IST)

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। इनमें शामिल 10 अरबपतियों की लिस्ट (Top 10 Richest Persons In The World) में से बिल गेट्स ( Bill Gates) को हटा दिया गए हैं। इस इंडेक्स के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग और अमेजन के जेफ बेजोस पीछे रहे गए हैं। चलिए इसकी पूरी लिस्ट देखते हैं।

    Hero Image
    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स लैरी एलिसन ने जुकरबर्ग और बेजोस को पछाड़ा, सूची में बड़ा बदलाव!

     नई दिल्ली। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में 10 सबसे अरबपतियों (Top 10 Richest Persons In The World) की लिस्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। इसके कारण मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) और अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) पीछे रहे गए हैं। अब ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल के चेयरमैन लैरी एलिसन (larry ellison) का नाम भी जुड़ गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेरी एलिसन (larry ellison Second Richest in World) ने 10 सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपना स्थान बना लिया है। उनसे आगे अब टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) है। एलन मस्क (World Top Richest Person) की कुल संपत्ति 366 अरब डॉलर है। जबकि लैरी एलिसन (larry ellison Net Worth की कुल संपत्ति 357 अरब डॉलर है।

    बिल गेट्स हुए बाहर

    वहीं माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स इस सूची से बाहर हो गए हैं। उनका नाम अब 12 वें नंबर पर पहुंच गया है। उनकी कुल संपत्ति 123 डॉलर रह गई है। बिल गेट्स की नेटवर्थ  में 30 फीसदी की गिरावट आई है।

    आइए जानते हैं कि भारत के सबसे अमीर व्यक्ति किस नंबर पर है क्या उनकी रैंक में भी कोई बदलाव आया है।

    भारत के अमीर कहां पहुंचे?

    आपको बता दें एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक मुकेश अंबानी अपनी रैंक में बने हुए है। वे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 16वें नंबर है। उनकी कुल संपत्ति 108 अरब डॉलर की है। वहीं अगर अडानी की बात करें तो वे वे भी अपनी रैंक पर बरकरार है। उनकी कुल संपत्ति 85.6 अरब डॉलर की है।

    comedy show banner
    comedy show banner