सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cryptocurrency Price Today: 18,500 डॉलर के नीचे Bitcoin, 5 दिन में 18% से ज्यादा की गिरावट, जानिए Ether और Dogecoin का हाल

By Sarveshwar PathakEdited By:
Published: Sun, 19 Jun 2022 11:36 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 11:48 AM (IST)

Cryptocurrency Price Today क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट लगातार जारी है। बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में रविवार को भी गिरावट दर्ज की गई। ...और पढ़ें

Cryptocurrency Price 19 june 2022: Bitcoin drops below 18,500 USD
Cryptocurrency Price 19 june 2022: Bitcoin drops below 18,500 USD

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। जोखिम वाले निवेश में बिकवाली के कारण क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट जारी है। सबसे बड़ी क्रिप्टो बिटकॉइन शनिवार को 7.46 फीसद की गिरावट के साथ 18,915.29 डॉलर प्रति यूनिट पर पहुंच गया था। वहीं, आज रविवार को 11 बजे तक इसमें 4 फीसद से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। बिटकॉइन 4.54 फीसद की गिरावट के साथ 18,088.50 (USD) डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा इथर समेत कई क्रिप्टोकरेंसीज में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

आपको बता दें कि इस साल बिटकॉइन अब तक अपने उच्च स्तर से करीब 61 फीसद टूट गया है। बीते 29 मार्च को यह 48,234 डॉलर प्रति यूनिट पर था। पिछले एक महीने के अंदर बिटकॉइन में 40 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अगर हम पिछले 5 दिन की बात करें तो इसमें 18.23% की गिरावट आई है। इसी तरह इथर में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को यह 8.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 988.52 डॉलर प्रति यूनिट पर आ गया था।

अन्य क्रिप्टो का क्या है हाल?

वहीं, Dogecoin में भी 3.63 फीसद की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के साथ Dogecoin की कीमत 0.051 (USD) डॉलर प्रति यूनिट पर पहुंच गया। इसके अलावा 19 जून को Ether में 4.83 फीसद की गिरावट आई है। गिरावट के साथ Ether 945.65 डॉलर पर पहुंच गया है।

आखिर क्रिप्टोकरेंसीज में क्यों हो रही इतनी तेज गिरावट

क्रिप्टोकरेंसीज में यह भारी गिरावट वैश्विक बाजार में हुई उथल-पुथल के कारण हुई है। कोरोना महामारी के बाद लगे लॉकडाउन से वैश्विक रूप से सभी देशों की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। वहीं, दूसरा कारण फरवरी से जारी रूस-युक्रेन युद्ध है। इसके अलावा बढ़ती महंगाई व हाल ही में फेडरल बैंक द्वारा की गई ब्याज दरों में वृद्धि भी इसके मुख्य कारणों में से एक हैं। जोखिम वाले निवेश में बिकवाली के कारण क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट जारी है।