सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बायनेन्स ने $6.3 अरब की चोरी हुई क्रिप्टो का 95% हिस्सा किया रिकवर, रविवार से फिर शुरू होंगे विड्रॉल

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:36 AM (IST)

दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बायनेन्स ने चोरी हुई $6.3 अरब की डिजिटल संपत्ति का 95% हिस्सा वापस पा ...और पढ़ें

बायनेन्स ने जारी किया अपडेट

बायनेन्स ने जारी किया अपडेट

HighLights

  1. बायनेन्स ने चोरी हुई 95% क्रिप्टो संपत्ति वापस पाई

  2. रविवार से कई चरणों में विड्रॉल सुविधा फिर शुरू होगी

  3. FBI ने उत्तर कोरियाई हैकिंग यूनिट 'ट्रेडरट्रेटर' को दोषी ठहराया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, बायनेन्स (Binance) ने कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म से चोरी हुई 6.3 अरब डॉलर की डिजिटल संपत्ति का 95% हिस्सा वापस पाने के बाद, कई फेज में विड्रॉल (पैसे निकालने की सुविधा) फिर से शुरू करेगा। बायनेन्स में हुआ फ्रॉड, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी चोरी माना जाता है।
विड्रॉल का पहला फेज रविवार (6 बजे से 9 बजे के बीच) को शुरू होगा। इसमें बिटकॉइन, ईथर, BNB, सोलाना, XRP, डॉजकॉइन और कई अन्य टोकन शामिल होंगे। एक्सचेंज ने बताया कि चोरी हुई संपत्ति का बाकी 5% हिस्सा ऐसे टोकन हैं जिनकी लिक्विडिटी कम है, और उन्हें जरूरी मात्रा में जुटाने में अधिक समय लग सकता है।

किसने किया था फ्रॉड?

बायनेन्स ने शनिवार देर रात 'X' (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर एक पोस्ट के जरिए विदड्रॉल की जानकारी दी। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने इस साइबर हमले के लिए 'ट्रेडरट्रेटर' (TraderTraitor) को जिम्मेदार ठहराया है, जो उत्तर कोरिया के सपोर्ट वाला एक हैकिंग यूनिट बताया जाता है।
ब्यूरो ने शनिवार को बताया कि इस ग्रुप के सदस्यों को चोरी की गई संपत्ति को इथेरियम (Ethereum) में बदलते हुए देखा गया है।

कब हुई थी चोरी?

यह चोरी गुरुवार को हुई थी, जब दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, बायनेन्स से 6.3 अरब डॉलर के बिटकॉइन और अन्य डिजिटल करेंसी चुरा ली गई थीं। कंपनी ने शनिवार को बताया कि उसने गायब हुई संपत्ति का 90% हिस्सा कवर करने के लिए उतनी ही डिजिटल करेंसी अलग से रख ली है और ग्राहकों को पूरा पैसा वापस देने का वादा किया है।
बायनेन्स के ताजा अपडेट के अनुसार, अब उन्होंने चोरी हुए टोकन का 95% हिस्सा वापस पा लिया है, जिससे वे फेज में विड्रॉल की सुविधा फिर से शुरू कर पा रहे हैं।

एहतियाती कदम उठाए

बायनेन्स के अनुसार इस घटना के बाद से, इसकी टीमों ने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं, सुरक्षा का आकलन किया है, और प्रभावित सेवाओं की तैयारी की जांच की है। इसका लक्ष्य सुरक्षा और तैयारी की जांच पूरी होने के साथ-साथ, कई फेज में विड्रॉल की सुविधा को बहाल करना है। जमा (डिपॉजिट) सेवाएं चालू हैं और उन पर इस घटना का कोई असर नहीं पड़ा है।

ये है पूरी डिटेल

  • बायनेन्स ने कहा है कि हम एक चरणबद्ध तरीका अपना रहे हैं, जिसमें पिछले सप्ताह के यूजर डिमांड डेटा के आधार पर टोकन को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे हर नेटवर्क और एसेट पेयर को सावधानीपूर्वक बहाल किया जा सकेगा, और एक्सेस फिर से खोलने से पहले स्थिरता और सुरक्षा की पूरी जांच की जाएगी।
  • ऊपर बताए गए नेटवर्क और एसेट तब उपलब्ध हो जाएंगे जब निकासी (withdrawals) का पहला चरण शुरू होगा। जैसे-जैसे अन्य नेटवर्क और एसेट तैयार होंगे, उन्हें भी जोड़ दिया जाएगा। अपनी चुनी हुई एसेट और नेटवर्क की उपलब्धता की पुष्टि करने के लिए कृपया निकासी पेज देखें या हमारे 'नेटवर्क स्टेटस' पेज पर जाएं।
  • शुरुआती चरण में, ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से यूजर्स को कुछ समय के लिए देरी का सामना करना पड़ सकता है या प्रोसेसिंग में ज्यादा समय लग सकता है। अगर ऊपर बताए गए किसी नेटवर्क या टोकन के लिए निकासी पूरी नहीं हो पाती है, तो आप कुछ देर बाद फिर से कोशिश कर सकते हैं। चरणबद्ध तरीके से सेवा शुरू करने के दौरान ऐसा होना सामान्य है। हम नेटवर्क और प्लेटफॉर्म के परफॉर्मेंस पर लगातार नजर रखेंगे।

ये भी पढ़ें - फ्रेंच अरबपति खरीद रहा Vi में हिस्सेदारी, 25 साल की उम्र में शुरू की थी इंटरनेट कंपनी; आज ₹1.33 लाख करोड़ का मालिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।