Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bank Holidays November 2023: नवंबर में है दिवाली, छठ पर्व की वजह से बंद रहेंगे 15 दिन बैंक, जानिए हॉलिडे लिस्ट

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Sun, 29 Oct 2023 09:25 AM (IST)

    Bank Holidays November 2023 भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर महीने की हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। इस महीने कई त्योहार आ रहे हैं। इस वजह से लगभग 15 दिनों बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि आपके राज्य में कब-कब बैंक बंद रहने वाला है। (जागरण फाइल फोटो)

    Hero Image
    नवंबर में है दिवाली, छठ पर्व की वजह से 15 दिन बैंक बंद रहेंगे

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय बैंक ने नवंबर 2023 के बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। इस साल नवंबर महीने में कई त्योहार और वीकेंड है। इस वजह से राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। वैसे ग्राहक बैंक हॉलिडे के दिन ऑनलाइन नेट बैंकिंग और एटीएम के जरिये ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरबीआई के गाइडलाइन के अनुसार देश के सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंक बंद रहेंगे। अगर आप भी बैंक जाकर कोई काम करवाने का सोच रहे हैं तो आपको बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करना चाहिए। जानिए, आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

    यह भी पढ़ें- Education Loan लेने से पहले आपको क्या-क्या चेक करना चाहिए, जानें सभी जरूरी बातें

    बैंक हॉलिडे लिस्ट

    तारीख अवकाश का कारण जगह
    1 नवंबर 2023 करवा चौथ बैंगलोर, इंफाल,शिमला
    10 नवंबर 2023 वंगाला महोत्सव

    शिलांग

    11 नवंबर 2023 दूसरा शनिवार  पूरा देश
    12 नवंबर 2023 रविवार  पूरा देश
    13 नवंबर 2023 गोवर्धन पूजा अगरतला,देहरादून,गैंगटोक,इंफाल,जयपुर,कानपुर,लखनऊ
    14 नवंबर 2023 दीपावली अहमदाबाद,बेलापुर,बैंगलोर,गैंगटोक,मुंबई,नागपुर
    15 नवंबर 2023 भाई दूज गैंगटोक,इंफाल,कानपुर,कोलकता,लखनऊ,शिमला
    20 नवंबर 2023 छठ पर्व पटना, रांची
    23 नवंबर 2023 इगास-बग्वाल शिलांग,देहरादून
    25 नवंबर 2023 चौथा शनिवार पूरा देश
    26 नवंबर 2023 रविवार पूरा देश
    27 नवंबर 2023 गुरु नानक जयंती अगरतला,आइजोल,बेापुर,भोपाल,भुवनेश्वर,चंडीगढ़,देहरादून,हैदराबाद,जयपुर,जम्मू,कानपुर,कोहिमाकोलकता,लखनऊ,मुंबई,नागपुर,नई दिल्ली,रायपुर,रांची,शिमला, श्रीनगर
    30 नवंबर 2023 कनकदास जयंती बैंगलोर

    यह भी पढ़ें- आधार को अपडेट करवाने से पहले जानें कौन-से दस्तावेज हैं जरूरी, चेक करें पूरी डॉक्यूमेंट की लिस्ट

     

    comedy show banner
    comedy show banner