Bank Holidays List: आज बैंकों में कामकाज होगा या नहीं? ब्रांच जाने से पहले कर लें कंफर्म; ये रही छुट्टियों की लिस्ट
आज 14 नवंबर 2026 को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे। नवंबर 2026 ...और पढ़ें

आज बैंक खुलेंगे या नहीं?
HighLights
आज 14 नवंबर 2026 को बैंक बंद रहेंगे
नवंबर में कई राज्यों में त्योहारों पर बैंक अवकाश
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सभी दिन चालू रहेंगी
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप आज अपना कोई काम निपटाने के लिए बैंक जाने की योजना बना रहे हैं? अगर हां, तो आपको अपना प्लान बदलना पड़ सकता है। यदि आप आज 14 नवंबर 2026 को कैश जमा करने, चेक क्लियर कराने या पासबुक अपडेट कराने के लिए SBI, HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक या किसी अन्य बैंक में जा रहे हैं, पहले कैलेंडर जरूर देख लें।
आज है बैंकों की छुट्टी
दरअसल आज 14 नवंबर, 2026 को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए आज पूरे भारत में सभी निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंकिंग हॉलिडे नियमों के अनुसार, सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि अन्य शनिवार सामान्य कार्य दिवस होते हैं (जब तक कि किसी विशेष राज्य में कोई अलग छुट्टी घोषित न की गई हो)।
डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज रहेंगी चालू
बैंक शाखाओं के कामकाज से अलग, डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज सभी दिन पूरी तरह से चालू रहेंगी। आप इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, ATM से पैसे निकाल सकते हैं और UPI के जरिए भुगतान कर सकते हैं। रोजमर्रा के डिजिटल लेन-देन बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे।
कौन जारी करता है बैंक हॉलिडे कैलेंडर?
भारत में बैंक की छुट्टियों का फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) करता है। यह हर साल की शुरुआत में RBI बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता है। बैंक की छुट्टियां इसी कैलेंडर के अनुसार होती हैं। आमतौर पर बैंक की छुट्टियां दो तरह की होती हैं - राष्ट्रीय छुट्टियां और सरकारी छुट्टियां। सरकारी छुट्टियों को दो श्रेणियों में बांटा गया है - राज्य सरकार की छुट्टियां और केंद्र सरकार की छुट्टियां।
आगामी छुट्टियों की लिस्ट
- 16 नवंबर : 16 नवंबर 2026 को छठ पूजा/सूर्य षष्ठी डाला छठ (प्रथम अर्घ्य) के लिए बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे
- 20 नवंबर : इगास-बग्वाल मनाने के लिए उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे
- 23 नवंबर : सेंग कुट स्नेम मनाने के लिए मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
- 24 नवंबर : मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा मनाने के लिए 24 नवंबर, 2026 को बैंक बंद रहेंगे।
- 27 नवंबर: 27 नवंबर, 2026 को कनकदास जयंती मनाने के लिए कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे
ये भी पढ़ें - Dividend Stocks: ढेरों कंपनियां देने जा रहीं डिविडेंड, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट; चेक करें लिस्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।