Bank Holiday July 2025: इस महीने 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके राज्य में कब होगी छुट्टी?
आज भी कई जरूरी काम के लिए बैंक जाना अनिवार्य हो जाता है। अगर आप अगले महीने बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले इस आर्टिकल में दी गई बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें। चलिए जानते हैं कि इस महीने आपके राज्य में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं।
नई दिल्ली। इस महीने यानी जुलाई में बैंक कई दिन तक बंद रहने वाले हैं। अगर आप हाल ही में बैंक जाने का कोई प्लान बना रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बड़े काम का हो सकता है। आरबीआई की लिस्ट के अनुसार इस महीने बैंक 13 दिनों तक बंद रहने वाले हैं।
इनमें दूसरा और चौथा शनिवार और सभी रविवार को शामिल किया है। आइए जानते हैं कि इस महीने आपके राज्य में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं।
आपके राज्य कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
3 जुलाई- इस दिन खर्ची पूजा की वजह से त्रिपुरा में बैंक क्लोज रहने वाले हैं।
5 जुलाई- इस दिन गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन मनाया जाएगा। इस कारण जम्मू और श्रीनगर में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहने वाले हैं।
14 जुलाई- इस दिन मेघालय में बेहदीनखलम का उत्सव मनाया जाएगा। इस कारण मेघालय के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं।
16 जुलाई- इस दिन उत्तराखंड में हरेला उत्सव की वजह से सभी बैंक क्लोज रहेंगे।
17 जुलाई- मेघालय में इस दिन यू तिरोत की पुण्यतिथि के कारण सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे।
19 जुलाई- केर पूजा की वजह से इस दिन त्रिपुरा में सभी बैंक क्लोज रहेंगे।
28 जुलाई- सिक्किम में इस दिन द्रुकपा त्से-जी. उत्सव मनाया जाएगा। इस कारण यहां बैंक बंद रहने वाले हैं।
बैंक क्लोज होने पर कैसे निपटाएं अपना जरूरी काम?
अगर आपके राज्य में किसी दिन बैंक क्लोज रहते हैं, लेकिन आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है। तो इसे घर बैठे ही किया जा सकता है। इसके लिए आपको लैपटॉप या मोबाइल फोन और इंटरनेट सर्विस की जरूरत होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।