Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bank Holiday: कल बंद रहेंगे इन शहरों के बैंक, RBI ने इस कारण दी छुट्टी

    Bank Holiday List भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भी लोगों को सलाह देता है कि वह बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक करने के बाद ही बैंक जाएं। दरअसल सभी राज्यों में बैंक हॉलिडे अलग-अलग दिन होती है। ऐसे में लोगों का टाइम वेस्ट न हो इसलिए हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करना चाहिए। अब 12 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि किस शहर के बैंक में छुट्टी रहेगी।

    By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Updated: Mon, 11 Nov 2024 06:00 PM (IST)
    Hero Image
    12 नवंबर 2024 को बंद रहेंगे बैंक

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश के सभी बैंकों का हॉलिडे लिस्ट (Bank Holiday List) अलग होता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा सभी हॉलिडे लिस्ट तैयार किया जाता है। यह लिस्ट राज्य के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए बनाया जाता है। आरबीआई द्वारा जारी किए गए बैंक हॉलिडे लिस्ट (RBI Bank Holiday List 2024) के अनुसार 12 नवंबर 2024 को भी बैंक बंद रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि सभी राज्यों का बैंक हॉलिडे अलग होता है। यह लिस्ट राज्यों के फेस्टिवल, नेशनल हॉलिडे के आधार पर तैयार होता है। हम आपको बताएंगे कि 12 नवंबर को बैंक क्यों बंद रहेगा।

    क्यों बंद रहेंगे बैंक

    आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार 12 नवंबर को उत्तराखंड के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह छु्ट्टी ईगास-बग्वाल के कारण है। दरअसल, उत्तराखंड में दीवाली के 11 दिन के बाद ईगास-बग्वाल का त्योहार मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम के अयोध्या लौटने की सूचना पहाड़ों पर थोड़े दिनों के बाद मिली थी। यही कारण है कि यह दीवाली के कुछ दिन के बाद दीप जलाए गए थे।

    यहां नहीं होगी छुट्टी

    आरबीआई के हॉलिडे लिस्ट के अनुसार उत्तराखंड के अलावा बाकी पूरे देश के सभी बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इन बैंकों में कोई छुट्टी नहीं होगी। हालांकि, उत्तराखंड के बैंक बंद होने के बावजूद यहां के लोग बैंक की ऑनलाइन सर्विस और एटीएम सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Investment Tips: 8-4-3 फॉर्मूला को फॉलो करके बन सकते हैं करोड़पति, सपने साकार होने में लगेगा केवल इतना समय

    इन दिनों बंद रहेंगे बैंक

    • 15 नवंबर 2024 को गुरु नानक जयंती के अवसर पर लगभग देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के अनुसार इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर,भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, तेलंगाना, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकता,लखनऊ,मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, शिमला के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
    • 18 नवंबर 2024 को कनकदास के अवसर पर बैंगलुरु के बैकों में छुट्टी रहेगी।
    • 23 नवंबर 2024 को Seng Kutsnem के मौके पर शिलांग में बैंकों की छुट्टी है।

    इसके अलावा 17, 24 को रविवार के कारण बंद रहेंगे। वहीं, 23 नवंबर 2024 को चौथा शनिवार के कारण देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: SBI 'अमृत-कलश' स्कीम है निवेश का सिक्योर ऑप्शन, सीनियर सिटिजन के साथ आम नागरिकों को भी मिलता उच्च ब्याज का लाभ