Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bank Holiday List: क्या नवरात्र के दिनों में बंद रहेंगे बैंक? क्या कहती है RBI बैंक की हॉलिडे लिस्ट

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 11:47 AM (IST)

    Bank Navratri 2024 Holidays बैंक जाने से पहले अपने शहर के बैंक हॉलिडे की लिस्ट चेक करने की सलाह दी जाती है। इस लिस्ट को चेक करके आप जान सकते हैं कि आपके शहर में किस दिन बैंक में छुट्टी रहेगी। आज से नवरात्र शुरू हो गया है। कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इन दिनों बैंक भी बंद रहेंगे। इस सवाल का जवाब आर्टिकल में जानते हैं।

    Hero Image
    Navratri 2024 के मौके पर बंद रहेंगे बैंक ?

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज से नवरात्री का पर्व शुरू हो गया है। 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाएगी। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इन नौ दिन सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी? इसका जवाब है 'नहीं'।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने के लिए बैंक हॉलिडे लिस्ट तैयार करता है। इस लिस्ट में सभी राज्यों के बैंक हॉलिडे शामिल होता है। आरबीआई के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार नवरात्री के पहले दिन, सपत्मी, नवमी और विजयदशमी के दिन ही बैंकों में छुट्टी रहेगी। यह छुट्टी भी सभी शहरों में अलग-अलग रहेगी।

    नवरात्र में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

    आरबीआई बैंक हॉलिडे लिस्ट (RBI Bank Holiday List) के अनुसार-

    • 3 अक्टूबर 2024 यानी आज शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती है। आज केवल जयपुर के बैंक बंद रहेंगे।
    • 10 अक्टूबर 2024 को महा सप्तमी केअवर पर अगरतला,गुवाहटी,कोहिमा, कोलकता के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
    • 11 अक्टूबर 2024 को महानवमी के कारण इंफाल, ईटानगर,कोहिमा, कोलकता,गुवाहटी,अगरतला, बैंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, पटना, रांची, शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
    • 12 अक्टूबर को विजयदशमी है। इस दिन अक्टूबर महीने का दूसरा शनिवार भी है जो बैंक का साप्ताहिक अवकाश भी है। इस दिन देश के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

    इसके अलावा 14 अक्टूबर 2024 को गंगटोक के बैंक दुर्गा पूजा (दसैन) के मौके पर बंद रहेगा।

    नवरात्र के बाद कब-कब बंद रहेगा बैंक

    नवरात्र के बाद भी कई फेस्टिवल आएंगे। इस दिन भी बैंक में छुट्टी रहेगी। हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से 13 अक्टूबर,20 अक्टूबर,26 अक्टूबर,27 अक्टूबर को बैंक का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा 16 अक्टूबर , 17 अक्टूबर, 31 अक्टूबर को फेस्टिवल की वजह से कई राज्य के बैंक बंद रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: KRN Heat Exchanger IPO: मालामाल हुए निवेशक, लिस्टिंग के साथ ही डबल हो गया पैसा

    चालू रहेगी ये सर्विस

    बैंक हॉलिडे वाले दिन भी यूजर बैंक की कई सर्विस का लाभ उठा सकते हैं। इस दिन सामान्य दिनों की तरह नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM) सर्विस चालू रहती है।

    यह भी पढ़ें: Fixed Deposit Interest Rate: FD में मिलेगा शानदार रिटर्न, ये बैंक दे रहे हैं 9 फीसदी का तगड़ा ब्याज

     

    comedy show banner
    comedy show banner