सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Holiday: आज बंद है कई शहरों में बैंक, क्या आपके शहर में है छुट्टी या नहीं

Published: Sat, 07 Sep 2024 10:00 AM (IST)

Bank Holiday Today 7 सितंबर 2024 को कई राज्यों के बैंकों में छुट्टी है। यह छुट्टी गणेश चतुर्थी की वजह ...और पढ़ें

गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद है कई शहरों में बैंक
गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद है कई शहरों में बैंक

HighLights

  1. सितंबर में 15 दिन बैंक बंद रहेगा।
  2. रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक रहते हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई राज्यों के बैंक में छुट्टी का एलान कर दिया गया है। वहीं, कई शहरों में बैंक खुले रहेंगे। अगर आप भी किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो आपको एक बार चेक कर लेना चाहिए कि आपके शहर में बैंक बंद है या नहीं।

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंक हॉलिडे तय किया जाता है। वैसे तो बैंक हर रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है। इसके अलावा नेशनल हॉलिडे और क्षेत्रीय त्योहारों के अवसर पर भी बैंकों की छुट्टी रहती है। आज भी गणेश चतुर्थी के अवसर पर कई राज्यों के बैंक बंद है।

इन राज्यों में बंद हैं बैंक

आज गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और गोवा के बैंकों में छुट्टी है। गणेश चतुर्थी की वजह से इन बैंकों में छुट्टी है। वहीं, बाकी शहरों के बैंक सामान्य तौर पर खुले हैं।

सितंबर 2024 में कब-कब बंद रहेगा बैंक

सितंबर महीने में बैंक के साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। सितंबर में तिरुभाव तिथि, श्रीमंत शंकरदेव, पहला ओणम, मिलाद-उन-नबी, इंद्रजात्रा, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस और महाराजा हरी सिंह जी के मौके पर बैंक बंद रहेगा।

  • 14 सितंबर को दूसरे शनिवार के मौके पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 16 सितंबर को इद-ए-मिलाद के अवसर पर गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड के बैंक बंद रहने वाला है।
  • इंद्रजात्रा/इद-ए-मिलाद 17 सितंबर 2024 (मंगलवार) को है। इस दिन सिक्किम, छत्तीसगढ़ के बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 सितंबर को पांग-ल्हब्सोल के मौके पर सिक्किम में बैंक की छुट्टी रहेगी।
  • 20 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की वजह से जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 सितंबर को श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण केरल के बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 सितंबर को महाराजा हरी सिंह जी का जन्मदिन के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे।

हॉलिडे वाले दिन मिलती है ये सर्विस

बैंक हॉलिडे वाले दिन भी बैंक की कई सर्विस ओपन हैं। कस्टमर नेट बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा वह बैंक अकाउंट से यूपीआई पेमेंट भी कर सकते हैं।  

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।