राम, कृष्ण या फिर शिव नगरी, किस शहर का अमीरी में दबदबा और किसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा?
उत्तर प्रदेश के धार्मिक शहरों में मथुरा की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है, जो वित्त वर्ष 2024-25 में ₹1,28,487 ...और पढ़ें

अयोध्या, मथुरा और काशी में किसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा
HighLights
मथुरा की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक (₹1,28,487)।
वाराणसी दूसरे स्थान पर, अयोध्या तीसरे पर रही।
नोएडा पूरे यूपी में प्रति व्यक्ति आय में शीर्ष।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कई धार्मिक शहर है। इनके नाम भी अलग-अलग भगवान के नाम पर रखे गए हैं। और कुछ शहरों की पहचान भगवान के नाम से है। जैसे जब भी काशी यानी वाराणसी की बात होती है, तो भगवान शिव शंकर का नाम आता है। अयोध्या की बात होती है, तो प्रभु श्रीराम का नाम आता है और मथुरा की बात होती है, तो श्रीकृष्ण का नाम आता है।
आज हम आपको इन तीनों शहरों की प्रति व्यक्ति आय (Per Capita Income) के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि आखिर ताजा आंकड़ों के अनुसार किस शहर की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा है।
अयोध्या, मथुरा काशी में सबसे अमीर कौन
उत्तर प्रदेश के अर्थ एवं सांख्य विभाग के वित्त वर्ष 2024-25 का डेटा के अनुसार इन तीनों में मथुरा सबसे ज्यादा प्रति आय व्यक्ति वाला शहर है। यानी कृष्ण की नगरी सबसे अमीर है। डेटा के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में कृष्णा नगरी की प्रति व्यक्ति आय 128487 रुपये है। यानी मथुरा के हर व्यक्ति की औसत आय 128487 रुपये है।
यह भी पढ़ें- UP Richest Persons 2026: अरबों की संपत्ति और यूपी में राज! ये हैं राज्य के TOP 5 अमीर, नंबर-1 का नोएडा कनेक्शन
वित्त वर्ष 2023-24 में मथुरा की प्रति व्यक्ति आय 106585 रुपये थी। वित्त वर्ष 2024 में तीनों शहरों में मथुरा ही नंबर वन पर था।
कितनी है राम नगरी अयोध्या और शिव नगरी वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय
मथुरा के बाद प्रति व्यक्ति आय के मामले में वाराणसी का नंबर आता है। वित्त वर्ष 2024-25 के डेटा के अनुसार वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय 114685 रुपये है। वित्त वर्ष 2023-24 में वाराणसी की प्रति व्यक्ति आय 103354 रुपये थी।
तीनों धार्मिक नगरी में आखिरी नंबर राम नगरी अयोध्या का है। वित्त वर्ष 2024-25 के डेटा के अनुसार अयोध्या की प्रति व्यक्ति 112373 रुपये है। वहीं, वित्त वर्ष 2023-24 में अयोध्या की प्रति व्यक्ति आय 89629 रुपये थी।
वित्त वर्ष 2023-24 में भी नंबर पर मथुरा, दूसरे पर वाराणसी और तीसरे पर अयोध्या थी। और वित्त वर्ष 2024-25 में भी इनके क्रम में कोई बदलाव नहीं आया है। हालांकि, वित वर्ष 2023-24 के मुकाबले वित्त वर्ष वर्ष 2024-25 में तीनों शहरों की प्रति व्यक्ति आय में उछाल आया है।
यूपी के किस शहर की प्रति व्यक्ति आय सबसे ज्यादा
इन तीनों शहर के अलावा अगर बात उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा प्रति व्यक्ति आय वाले शहर की बात करें तो नंबर वन पर गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा का नाम आता है। नोएडा की प्रति व्यक्ति आय 12 लाख के पार है। यानी नोएडा के हर एक व्यक्ति की औसत आय महीने की एक लाख रुपये से अधिक है। यूपी के अर्थ एवं सांख्य विभाग के ताजा डेटा के अनुसार नोएडा यानी गौतमबुद्ध नगर की प्रति व्यक्ति 1282251 रुपये है।
