Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में दर्शन के लिए फ्लाइट से जाने की कर रहे हैं प्लानिंग, जानें टिकट प्राइस
Ram Mandir पूरा देश 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का इंतजार कर रहा हैं। 22 जनवरी के बाद से आम जनता भी राम मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। ...और पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 2 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर समारोह का आयोजन होगा। इस दिन प्राण-प्रतिष्ठा समारोह है। जिसमें कई राजनेता, के साथ फिल्मी सितारे और उद्योगपति भी शामिल हो रहे हैं। कई सालों से चल रही राम मंदिर की विवादों का अंत होने के बाद अब हर कोई अयोध्या जाना चाह रहा है। वैसे आम जनता के लिए राम मंदिर 22 जनवरी 2024 के बाद से खुल जाएगा।
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कई लोग अयोध्या आने के लिए फ्लाइट और रेल टिकट बुक कर रहे हैं। अगर आप भी अयोध्या जाने का सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर से अयोध्या के लिए फ्लाइट की टिकट कितनी होगी।
इतनी है फ्लाइट की टिकट
.jpg)
नोट: इस इमेज में दिख रहे फ्लाइट का किराया आज सुबह 11 बजे तक का है। इसमें किराया और टैक्स शामिल है। इसमें कुछ महानगरों और अयोध्या के बीच और कुछ उत्तर-प्रदेश में मेट्रो सिटी को जोड़ने वाले फ्लाइट रूट शामिल है।
डायरेक्ट फ्लाइट के अलावा आप कनेक्टिंग फ्लाइट से भी सफर कर सकते हैं। देश के कई शहरों में अयोध्या के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू हो गई है। अब अहमदाबाद से भी अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो गई है।
स्पाइसजेट शुरू करेगी डायरेक्ट फ्लाइट
स्पाइसजेट ने हाल ही में एक बयान में कहा था कि वो अयोध्या के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करेंगे। इस सुविधा के बाद कई यात्री कम समय में राम मंदिर के दर्शन कर पाएंगे।
इन रूट से भी पहुंच सकते हैं अयोध्या
आप रेल और सड़क मार्ग से भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। अगर आप दिल्ली, बिहार, उत्तर-प्रदेश रहते हैं तो आप सड़क मार्ग से भी अयोध्या पहुंच सकते हैं। वहीं, रेल के जरिये भी आसानी से अयोध्या जा सकते हैं। भारत का रेलवे नेटवर्क काफी बड़ा है। ऐसे में भारतीय रेलवे ने अयोध्या जाने के लिए कई स्पेशल ट्रेन भी शुरू की है।


कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।