सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर टैक्स लगाएगा आस्ट्रेलिया, Meta- Google को भी देना पड़ेगा कर

Published: Fri, 13 Dec 2024 12:28 PM (IST)

आस्ट्रेलिया सरकार ने कहा कि वह अब बड़े डिजिटल प्लेटफार्म और सर्च इंजनों पर टैक्स लगाएगी। अगर ऐसा होता है ...और पढ़ें

आस्ट्रेलिया सरकार लेगी डिजिटल प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनियों से टैक्स
आस्ट्रेलिया सरकार लेगी डिजिटल प्लेटफॉर्म चलाने वाली कंपनियों से टैक्स

एपी,मेलबर्न। आस्ट्रेलिया की सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह समाचार के लिए भुगतान नहीं करने वाले बड़े डिजिटल प्लेटफार्म और सर्च इंजनों पर टैक्स लगाएगी। इन पर तब तक टैक्स लगाया जाएगा, जब तक वे आस्ट्रेलियाई समाचार मीडिया संगठनों के साथ राजस्व साझा करने के लिए सहमत नहीं होते।

सहायक वित्त मंत्री स्टीफन जोंस और संचार मंत्री मिशेल रोलैंड ने बताया कि एक जनवरी से उन कंपनियों पर टैक्स लगाया जाएगा, जो आस्ट्रेलिया में सालाना 1.60 करोड़ डालर से अधिक का राजस्व अर्जित करती हैं। इनमें मेटा (Meta), गूगल (Google), अल्फाबेट (Alphabet) और बाइटडांस (ByteDance) जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

आस्ट्रेलियाई मीडिया संगठनों को दिए जाने वाले धन की इस टैक्स से भरपाई होगी। हालांकि यह नहीं बताया गया कि कितना टैक्स लगाया जाएगा। जोंस ने पत्रकारों से कहा, 'इस कदम का उद्देश्य राजस्व बढ़ाना नहीं है।' फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और वाट्सएप (WhatsApp) के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने आस्ट्रेलियाई समाचार प्रकाशकों को उनकी सामग्री के लिए भुगतान करने के तीन वर्ष के समझौते को नवीनीकृत नहीं करने की घोषणा की है।

इसके बाद यह कदम सामने आया है। आस्ट्रेलिया ने 2021 में कानून बनाया था, जिसमें इन कंपनियों के लिए राजस्व साझा समझौता अनिवार्य किया गया था। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना का भी प्रविधान किया गया है।