सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashok Vaswani बने कोटक महिंद्रा बैंक के नए MD और CEO, आरबीआई ने दी मंजूरी

By AgencyEdited By: Gaurav Kumar
Published: Sat, 21 Oct 2023 10:30 PM (IST)

आरबीआई ने कोटक महिंद्रा बैंक के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में अंतरराष्ट्रीय बैंकर ...और पढ़ें

उदय कोटक के इस्तीफे के बाद अब वासवानी संभालेंगे कोटक बैंक का कार्यभार।
उदय कोटक के इस्तीफे के बाद अब वासवानी संभालेंगे कोटक बैंक का कार्यभार।

पीटीआई, नई दिल्ली: आरबीआई ने अंतरराष्ट्रीय बैंकर अशोक वासवानी (Ashok Vaswani) को कोटक महिंद्रा बैंक का नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ बनाने की मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए होगी।

बार्कलेज बैंक के साथ काम कर चुके हैं वासवानी

कोटक महिंद्रा बैंक ने शनिवार को बताया कि वासवानी बार्कलेज बैंक के साथ भी काम कर चुके हैं और वे उदय कोटक का स्थान लेंगे। उदय कोटक ने एक सितंबर को बैंक के एमडी पद से इस्तीफा दे दिया था।

कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक निदेशक उदय कोटक ने कहा कि अशोक एक विश्वस्तरीय और डिजिटल व ग्राहक पर ध्यान केंद्रित करने वाले बैंकर हैं। मुझे गर्व है कि हम कोटक और कल के भारत का निर्माण करने के लिए एक ''वैश्विक भारतीय'' को घर लाए हैं।

वासवानी के बारे में कुछ जानकारियां

वासवानी बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए डेटा और एनालिटिक्स का उपयोग करने में माहिर हैं। वह वर्तमान में पगाया टेक्नोलॉजीज लिमिटेड - एक यूएस-इजरायल एआई फिनटेक के अध्यक्ष हैं।

बार्कलेज में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने मार्च 2016 में बार्कलेज यूके के सीईओ के रूप में कार्यभार संभालने से पहले अफ्रीका के सीईओ, यूके रिटेल और बिजनेस बैंक के सीईओ, व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट बैंकिंग के सीईओ के रूप में कार्य किया। साढ़े तीन दशकों तक उन्होंने सिटीग्रुप में भी काम किया।

Q2 में 24 प्रतिशत बढ़ा प्रॉफिट

आज बैंक ने वित्त वर्ष 24 के जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के नतीजों का एलान करते हुए बताया कि उसे 3,191 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है और पिछले वर्ष की समान तिमाही के मुकाबले इसमें 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही है।

बैंक का कहना है कि प्रमुख आय में सुधार और बैड लोन में कमी के चलते शुद्ध लाभ बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का नेट प्रॉफिट 2,581 करोड़ था। दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए कोटक बैंक ने यह भी जानकारी दी कि बैंक के एनपीए में भी गिरावट हुई है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।