Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Third Unicorn: अशनीर ग्रोवर ने शुरू किया एक नया स्टार्टअप, जानिए क्या काम करेगी यह कंपनी

    By Sarveshwar PathakEdited By:
    Updated: Sat, 09 Jul 2022 10:09 AM (IST)

    पिछले महीने अपने 40वें बर्थडे पर अशनीर ग्रोवर ने कहा था कि यह समय अब एक अलग सेक्टर में घुसने का है। यह समय है थर्ड यूनिकॉर्न का। उन्होंने यह संकेत दिया था कि वह जल्द ही एक नया स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।

    Hero Image
    Ashneer Grover ने शुरू किया एक नया स्टार्टअप

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अशनीर ग्रोवर ने पिछले महीने 14 जून 2022 को एक ट्वीट कर नई कंपनी शुरू करने का संकेत दिया था। वहीं, अब अशनीर ग्रोवर ने अपनी पत्नी माधुरी ग्रोवर के साथ मिलकर एक नया स्टार्टअप शुरू किया है। इसके पहले अशनीर ग्रोवर भारतपे के को-फाउंडर रह चुके हैं। अशनीर की नई कंपनी का नाम थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशनीर ग्रोवर ने बनाई नई कंपनी थर्ड यूनिकॉर्न

    भारतपे से एक खराब इग्जिट के बाद अब अशनीर ग्रोवर आगे बढ़ गए हैं। उन्होंने शार्क टैंक इंडिया की जज रहीं अपनी पत्नी माधुरी जैन के साथ बुधवार को 6 जुलाई को एक नई कंपनी को शुरू करने का ऐलान किया है। बता दें कि पिछले महीने अपने 40वें जन्मदिन पर ग्रोवर ने कहा था कि यह दूसरे सेक्टर में जाने का समय है। यह थर्ड यूनिकॉर्न का समय है। इस ट्वीट से उन्होंने स्पष्ट संकेत दिया था कि उनके अगले स्टार्टअप का नाम थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड होगा।

    ग्रोवर के नई कंपनी की कितनी है कैपिटल 

    ग्रोवर की कंपनी को 6 जुलाई को शुरू किया गया है। इसमें ग्रोवर और माधुरी जैन ग्रोवर दोनों हैं, जो पहले भारतपे में कंट्रोल चीफ थीं। इसके अलावा, थर्ड यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल 20 लाख रुपये और टोटल पेडअप कैपिटल 10 लाख रुपये है। companydetails.in. के अनुसार, यह नई कंपनी पूरे भारत में कंप्यूटर और उससे संबंधित एक्टिविटीज में सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करेगी। 40 वर्षीय उद्यमी 2022 के अच्छे शुरुआती महीनों के लिए चर्चा में रहे हैं। ग्रोवर पहले भारतपे में एमडी और सह-संस्थापक थे, जो पिछले साल अगस्त में यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुए थे।

    क्यों छोड़ी थी पुरानी कंपनी

    ग्रोवर ने मार्च में कंपनी से यह कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि साल की शुरुआत से ही उन्हें 'बदनाम' किया गया और 'सबसे अपमानजनक तरीके' से व्यवहार किया गया। अगले दिन 2 मार्च को, BharatPe बोर्ड ने कहा कि ग्रोवर और उनके परिवार के सदस्यों को धोखाधड़ी का दोषी पाया गया है। फिनटेक फर्म ने कहा कि वह सह-संस्थापक ग्रोवर और उनके परिवार के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखती है। भारतपे में अपने कार्यकाल से पहले ग्रोवर अगस्त 2017 तक इसके मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में एक अन्य यूनिकॉर्न ग्रोफर्स के साथ जुड़े हुए थे