IPO GMP: आज होगी ArisInfra Solution IPO की अलॉटमेंट, कैसे करें स्टेटस चेक, यहां पढ़ें पूरा प्रोसेस
IPO GMP: Arisinfra IPO का सब्सक्रिप्शन 20 जून, 2025 को बंद हुआ। इसका पब्लिक ऑफर 18 जून को शुरू हुआ था। ये Arisinfra के नाम से लिस्ट होगा। आज 23 जून को इस आईपीओ का अलॉटमेंट होगा। इस आर्टिकल के माध्यम से जानेंगे कि आप आईपीओ का अलॉटमेंट कैसे चेक कर सकते हैं। किन स्टेप्स को आपको फॉलो करना होगा।

ArisInfra Solution IPO अलॉटमेंट कैसे करें चेक, स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
नई दिल्ली। Arisinfra IPO के लिए कुल 3,46,72,835 लोगों ने आईपीओ अलॉटमेंट लेने के लिए अनुरोध किया था। इनमें से 1,32,98,897 रिटेल निवेशकों के अनुरोध दर्ज किए गए हैं। अगर आपने भी इस आईपीओ के लिए अलॉटमेंट खरीदने का आवेदन डाला है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
कैसे करें अलॉटमेंट चेक?
अगर आप Arisinfra IPO का अलॉटमेंट (Arisinfra IPO Allotment Status Check) स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
किसी भी आईपीओ का अलॉटमेंट Registrar की वेबसाइट और जिस एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ है, दोनों जगह से चेक कर सकते हैं। पहले हम जानेंगे कि Registrar से अलॉटमेंट कैसे चेक कर सकते हैं।
Registrar से कैसे करें अलॉटमेंट चेक?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको Arisinfra IPO के Registrar MUFG Intime India की वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब यहां Investor Services वाले विकल्प पर टैप कर, Public Issue वाले ऑप्शन पर जाएं।
स्टेप 3- यहां आपको सबसे पहले कंपनी का नाम सेलेक्ट करना होगा।
स्टेप 4- फिर पैन, एप्लीकेशन नंबर इत्यादि विकल्प में से कोई एक चुनें।
स्टेप 5- अब नीचे चुने गए विकल्प का नंबर दर्ज करें। अंत में आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर अलॉटमेंट स्टेटस शो हो जाएगा।
BSE पर अलॉटमेंट कैसे करें चेक?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको बीएसई एप्लीकेशन चेक वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप 2- इसके बाद यहां आपको इश्यू टाइप में Equity का ऑप्शन चुना होगा।
स्टेप 3- फिर यहां इश्यू नेम (Issue Name) वाले ऑप्शन पर कंपनी का नाम चुना होगा।
स्टेप 4- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर या पैन नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 5- फिर I am not a rabot पर क्लिक कर, सर्च पर टेप करें।
Nse पर कैसे करें चेक?
स्टेप 1- सबसे पहले गूगल पर NSE Application Check टाइप कर सर्च करें।
स्टेप 2- यहां आपको Equity & SME IPO पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 3- फिर कंपनी का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद पैन नंबर या एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 4- लास्ट में सबमिट पर क्लिक करें। जिसके बाद स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।