सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

40 हजार वाली दवा अब 3 हजार में: 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में भारी गिरावट; भारतीयों के सालाना बचेंगे ₹3502 करोड़

Published: Sun, 08 Nov 2026 10:09 AM (IST)

सरकार ने 9 नवंबर से 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय की है, जिससे इनकी कीमतों में ...और पढ़ें

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती

HighLights

  1. 137 एंटी-कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन सीमा लागू

  2. उपभोक्ताओं को सालाना ₹3,502 करोड़ की बचत होगी

  3. कुछ दवाओं की कीमत में 96% तक की कमी

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 9 नवंबर से सरकार की तरफ से ट्रेड मार्जिन की सीमा तय किए जाने के बाद, अलग-अलग ब्रांड्स की 137 एंटी-कैंसर दवाओं की कीमतों में भारी कमी आएगी। इस कदम से कंज्यूमर्स को सालाना लगभग 3,502.31 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है।
यह फैसला स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के तहत गठित एक विशेषज्ञ समिति द्वारा 17 अक्टूबर को दी गई सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

सबसे बड़ी कमी 96.45 प्रतिशत

रसायन और उर्वरक मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में पुष्टि की गई कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने कैंसर से जुड़ी इन 137 दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा लागू कर दी है। अब तक, 76 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,225 फॉर्मूलेशन के लिए नए अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) जमा किए हैं।
विज्ञप्ति के अनुसार, इनमें से 1,031 फॉर्मूलेशन की कीमतों में कमी आई है। 600 ब्रांडों की कीमतों में 50 प्रतिशत से अधिक की कटौती हुई है, और सबसे बड़ी कमी 96.45 प्रतिशत तक देखी गई है।

कुछ दवाएं होनी हैं लॉन्च

वहीं लगभग 10-15 ऐसी दवाएं जो अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुई हैं। वे भी बाजार में आते ही 'ट्रेड मार्जिन रैशनलाइजेशन' (TMR) के दायरे में आ जाएंगी। कीमतों पर सीमा तय होने से कैंसर के कई महत्वपूर्ण इलाज काफी सस्ते हो गए हैं।

ये रही सस्ती दवाओं की लिस्ट

  • RPG लाइफ साइंसेज की ब्रेस्ट कैंसर की दवा 'पालबोप्रो' (पालबोसाइक्लिब 125 mg) की कीमत 40,421.33 रुपये से घटकर 2,720 रुपये हो गई है
  • अरविनकेयर फार्मा की प्रोस्टेट कैंसर की दवा 'एबिरोन' (एबिराटेरोन एसीटेट 250 mg) की कीमत 41,250 रुपये से घटकर 3,218.23 रुपये हो गई है
  • जाइडस लाइफसाइंसेज की फेफड़े और सर्वाइकल कैंसर की दवा 'ब्रिक्सटा' (बेवासिज़ुमैब 100 mg) की कीमत 25,995 रुपये से घटकर 3,318 रुपये हो गई है
  • रिलायंस लाइफ साइंसेज की दवा 'डेनओस्टियोरेल' (डेनोसुमैब 60 mg) की कीमत 24,955 रुपये से घटकर 6,240 रुपये हो गई है
  • ल्युपिन लिमिटेड के ब्रेस्ट कैंसर इंजेक्शन 'लुपिहेर 2' (पर्टुज़ुमैब 420 mg) की कीमत, जो पहले 83,520 रुपये (MRP) थी, अब घटाकर 37,358.30 रुपये कर दी गई है

ऐसे चेक करें नई कीमतें

नए निर्देशों के तहत रिटेलर्स, डीलर्स और अस्पतालों को अपनी जगह और वेबसाइटों पर नई कीमतों की लिस्ट प्रमुखता से दिखानी होगी। स्टेट ड्रग कंट्रोलर्स को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि इन नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।
साथ ही, उपभोक्ता NPPA पोर्टल या 'फार्मा सही दाम' (Pharma Sahi Daam) ऐप के जरिए नई कीमतों की जानकारी ले सकते हैं और नियमों के उल्लंघन की शिकायत तय हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - खरीदिए 10 शेयर बन जाएंगे 200, ये कंपनी लाई मास्टरप्लान; रिकॉर्ड डेट से पहले लगाना होगा दांव, एक की कीमत ₹50 हजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।