सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिका में भारतीय का डंका: मिडिल क्लास में जन्मे, कई कंपनियों में की नौकरी; फिर दुनिया के सबसे बड़े IPO ने बनाया अरबपति

Published: Sun, 22 Nov 2026 12:00 PM (IST)

भारतीय मूल के कृष्णा राव, एंथ्रोपिक के सीएफओ, कंपनी के आईपीओ के बाद अरबपति बन गए हैं। यह आईपीओ दुनिया का सबसे बड़ा था, जिसमें राहुल पाटिल (सीटीओ) ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कृष्णा राव बन गए अरबपति (AI फोटो)

कृष्णा राव बन गए अरबपति (AI फोटो)

HighLights

  1. भारतीय मूल के कृष्णा राव एंथ्रोपिक आईपीओ से बने अरबपति

  2. एंथ्रोपिक का आईपीओ दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ रहा

  3. सीटीओ राहुल पाटिल ने भी कंपनी की सफलता में योगदान दिया

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में अमेरिका में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic IPO) का आईपीओ आया और इसकी वहां के शेयर बाजार में जोरदार एंट्री हुई। खास बात ये है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ रहा। उससे भी बड़ी बात ये रही कि एंथ्रोपिक के आईपीओ से भारतीय मूल के कंपनी के सीएफओ (CFO) कृष्णा राव दुनिया के सबसे बड़े आईपीओ के जरिए अरबपति बन गए हैं।
नैस्डैक (Nasdaq) पर एंथ्रोपिक की ऐतिहासिक लिस्टिंग में कृष्णा राव और कंपनी के सीटीओ राहुल पाटिल (दोनों भारतीय मूल के) की प्रमुख भूमिका रही।

अरबपति क्लब में एंट्री

आईपीओ से पहले कृष्णा राव के पास कंपनी के लगभग 94.98 लाख (9.5 मिलियन) शेयर थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, $111.50 प्रति शेयर के लिस्टिंग भाव पर उनकी कुल हिस्सेदारी की कीमत लगभग 1.06 अरब डॉलर (करीब 9,000 करोड़ रुपये से अधिक) तक पहुंच गई।

सबसे बड़े नॉन-फाउंडर शेयरधारक

आईपीओ के दौरान राव ने करीब 16.6 लाख शेयर बेचे, जिसके बाद उनके पास लगभग 78.38 लाख शेयर बचे। पहले दिन के क्लोजिंग प्राइस पर इन बचे हुए शेयरों की कीमत करीब 76.2 करोड़ डॉलर आंकी गई, जिससे वे कंपनी के सात को-फाउंडर्स के बाद सबसे बड़े व्यक्तिगत शेयरधारक बन गए हैं।

करियर का सफर

कैलिफोर्निया के एक मध्यम वर्गीय परिवार में पले-बढ़े राव ने हार्वर्ड से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और येल लॉ स्कूल से पढ़ाई की है। मई 2024 में एंथ्रोपिक के पहले सीएफओ बनने से पहले वे एयरबीएनबी (Airbnb), ब्लैकस्टोन और बेन एंड कंपनी में बड़े पदों पर काम कर चुके हैं।

एंथ्रोपिक IPO और अन्य भारतीय मूल के दिग्गज

• इतिहास का सबसे बड़ा आईपीओ - एंथ्रोपिक ने $1.5 ट्रिलियन (करीब 125 लाख करोड़ रुपये) के वैल्यूएशन पर 81.3 अरब डॉलर जुटाकर स्पेसएक्स (SpaceX) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया और यह दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया।
• तकनीक की कमान राहुल पाटिल के पास - बेंगलुरु में जन्मे और पीईएस (PES) यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करने वाले राहुल पाटिल एंथ्रोपिक के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं। इससे पहले वे स्ट्राइप (Stripe) में सीटीओ थे और वर्तमान में एंथ्रोपिक के इंजीनियरिंग और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर का नेतृत्व कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - पिता की राह पर बेटी: रिलायंस ब्रांड्स को नई ऊंचाई पर पहुंचा रहीं ईशा अंबानी, कमाई हो गयी ₹33910000000

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।