ONGC को ऑयल फील्ड सौंपने पर भड़के अनिल अग्रवाल! बोले- तेल-गैस सेक्टर में बंद हो दखल; FIIs को लेकर जमकर सुनाया?
Vedanta Oil and Gas: वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने ONGC को ऑयल फील्ड सौंपे जाने पर चिंता जताई है, ...और पढ़ें
-1794904642320_m.webp)
ONGC को ऑयल फील्ड सौंपने पर भड़के अनिल अग्रवाल! बोले- तेल-गैस सेक्टर में बंद हो दखल; FIIs को लेकर जमकर सुनाया?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| वेदांता का चालू ऑयल फील्ड ONGC को सौंपे जाने पर कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस फैसले से वैश्विक निवेशकों के बीच गलत संदेश जा सकता है। इससे भारत के तेल और गैस सेक्टर (India oil and gas sector) में निवेश करने वाली कंपनियों का भरोसा प्रभावित हो सकता है।
अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने कहा कि भारत इस समय तेल और गैस के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने की दहलीज पर है। ऐसे में मौजूदा ऑपरेटरों के काम में दखल देने के बजाय नीतियों में स्थिरता बनाए रखने की जरूरत है।
गुयाना से की भारत की तुलना
अनिल अग्रवाल ने भारत की तुलना गुयाना से की है। उनका कहना है कि भारत आज उसी मोड़ पर खड़ा है, जहां गुयाना करीब दस साल पहले था। देश के पास दुनिया के स्तर का पॉलिसी इकोसिस्टम है। अब सरकार को मंजूरी देने की प्रक्रिया से आगे बढ़कर सेल्फ-सर्टिफिकेशन की व्यवस्था अपनानी चाहिए। इससे निवेश और कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
5 अरब डॉलर लगाएगी वेदांता
अनिल अग्रवाल के मुताबिक, वेदांता ऑयल एंड गैस भारत में अपना निवेश और उत्पादन दोनों बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी अगले चरण में 5 अरब डॉलर यानी करीब 45 हजार करोड़ रुपये (Vedanta 5 billion investment) निवेश करने की प्रतिबद्धता जता रही है।इसका लक्ष्य रोजाना तेल उत्पादन को 3 लाख बैरल से बढ़ाकर 5 लाख बैरल तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि कंपनी गहरे समुद्र में तेल और गैस की खोज के लिए 'समुद्र मंथन' कार्यक्रम में भी कदम रख चुकी है। अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक निवेशकों में भारत के तेल और गैस सेक्टर को लेकर काफी उत्साह है।
ऐसे समय में नीतियों में स्थिरता और मौजूदा कंपनियों को काम करने की आजादी देना जरूरी है। उन्होंने घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उनके मुताबिक, इससे भारत तेल और गैस के आयात पर अपनी निर्भरता काफी कम कर सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।