भारत बनेगा अगला गुयाना? अनिल अग्रवाल ने याद दिलाई 10 साल पुरानी कहानी; बोले- तेल-गैस पर बड़ा करने की दहलीज पर हिंदुस्तान
Anil Agarwal Latest News: अनिल अग्रवाल का कहना है कि भारत तेल और गैस क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने ...और पढ़ें
-1794894429310_m.webp)
अनिल अग्रवाल बोले- तेल-गैस के मामले में जहां 10 साल पहले था गुयाना, अब वहां भारत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत तेल और गैस के क्षेत्र में आने वाले वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल का कहना है कि भारत इस सेक्टर में कुछ बड़ा करने की दहलीज पर खड़ा है। उन्होंने भारत की मौजूदा स्थिति की तुलना गुयाना से की है, जिसने करीब दस साल पहले तेल और गैस के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं दिखाई थीं।
अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के मुताबिक, भारत के पास दुनिया के स्तर का पॉलिसी इकोसिस्टम है। अब सरकार को मंजूरी देने की मौजूदा प्रक्रिया से आगे बढ़कर सेल्फ-सर्टिफिकेशन की व्यवस्था की तरफ बढ़ना चाहिए। इससे कारोबार करना आसान होगा और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
5 अरब डॉलर का निवेश
वेदांता की ऑयल एंड गैस कंपनी (Vedanta Oil and Gas), जो देश की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की उत्पादक है, अपना उत्पादन बढ़ाने के लिए 5 अरब डॉलर यानी करीब 45 हजार करोड़ रुपए के निवेश की प्रतिबद्धता जता रही है।
कंपनी का लक्ष्य रोजाना उत्पादन को मौजूदा 3 लाख बैरल से बढ़ाकर 5 लाख बैरल तक पहुंचाना है। इसके साथ ही कंपनी गहरे समुद्र में तेल और गैस की खोज के लिए 'समुद्र मंथन' कार्यक्रम में भी कदम रख चुकी है।
India is on the verge of something big in oil and gas. Like Guayana was ten years ago. We have a world-class policy ecosystem and a willingness to move from approvals to self-certification. Vedanta Oil and Gas, India's largest private sector producer is committing USD 5 billion in investments to scale up production to 300,000-500,000 barrels per day. We have already moved into the deep sea Samudra Manthan programme. Recently, our running field has been given to ONGC which will send a very wrong signal to investors. We are seeing such great energy and enthusiasm from global investors. This is the time to keep the policy hand steady and not disrupt any existing operator. That shall go a long way in building and boosting global investor confidence. Let us all together make a determined move to increase domestic production and reduce oil and gas imports drastically.
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) November 17, 2026
ONGC पर जताई चिंता
हालांकि, अनिल अग्रवाल ने एक अहम चिंता भी जताई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कंपनी का एक चालू फील्ड ONGC को सौंप (Vedanta ONGC news) दिया गया है। इससे वैश्विक निवेशकों के बीच गलत संदेश जा सकता है और निवेशकों का भरोसा प्रभावित होने का खतरा है। अग्रवाल के मुताबिक,
ग्लोबल निवेशकों में भारत के तेल और गैस सेक्टर को लेकर काफी उत्साह है। ऐसे समय में नीतियों में स्थिरता बनाए रखना और मौजूदा ऑपरेटरों के काम में दखल देने से बचना जरूरी है।"
उन्होंने घरेलू तेल और गैस उत्पादन बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे भारत को आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।