सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ इस अंदाज में Anand Mahindra ने दी 'किसान दिवस 2022' की बधाई, शेयर किया ये दिलचस्प वीडियो

    By Sonali SinghEdited By:
    Updated: Fri, 23 Dec 2022 06:45 PM (IST)

    Anand Mahindra ने किसान दिवस 2022 के मौके पर एक दिलचस्प वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है जिसमेंभारतीय किसानों को श्रद्धांजलि दी गई है। यह वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

    Hero Image
    Anand Mahindra Share A Tribute Video On Kisan Diwas 2022

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) हर बार अपने खास ट्वीट्स के लिए जाने जाते हैं। वें सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं और हर बार कुछ यूनिक आइडिया लेकर आते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार उन्होंने किसान दिवस 2022 पर भारत के किसानों को समर्पित एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो भारत के लाखों अन्नदाताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है, जिसमें एक भारतीय किसान का चेहरा दिखाई पड़ता है। इस वीडियो की खासियत है कि यह चेहरा महिंद्रा ट्रैक्टरों से बनाया गया है, जिसमें एक के पीछे एक ट्रैक्टर खड़े दिखाई देते हैं।

    वीडियो में दिखाई गई है बनने की प्रक्रिया

    आनंद महिंद्रा द्वारा जारी वीडियो में किसानों को समर्पित एक गाने से शुरुआत की गई है। इसके बाद कुछ लोग एक खेत में सफेद पाउडर से लाइन खींचते नजर आते हैं। फिर सैकड़ों ट्रैक्टर आते दिखाई देते हैं जो बनाए गए निशान पर एक के पीछे एक लाइन बनाते जाते हैं। अंत में किसान का चेहरा दिखाया जाता है, जिसमें पगड़ी पहने एक मुस्कुराता भारतीय किसान बनकर तैयार हो जाता है। इसके दिन और रात के दोनों समय की तस्वीर वीडियो में दिखाई देती है जो कि मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।

    500 ट्रैक्टरों की सलामी

    वीडियो के मुताबिक, इस चेहरे को बनाने के लिए 500 महिंद्रा ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया गया है। साझा करने के बाद से अब तक वीडियो को 627.9k से अधिक व्यूज, 15 हजार लाइक्स और 1,217 रीट्वीट मिल चुके हैं।

    वीडियो को देखने के बाद से हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की कि यह एक सुंदर रचना थी और हमें जनता के बीच जय जवान जय किसान की भावना को वापस लाना चाहिए।

    बता दें कि इस समय महिंद्रा ट्रेक्टरों के अलावा, SUV सेगमेंट में धमाल मचा रही है। इसकी स्कॉर्पियो-एन, थार, XUV700, XUV300 जैसे मॉडल भरतोय बाजार में खूब पसंद किये जा रहे हैं।

    ये भी देखें-

    RBI गवर्नर ने Cryptocurrency को लेकर चेताया, कहा- अगले वित्तीय संकट की बन सकती है वजह

    Credit Card बिल पेमेंट में हो गई देरी? नो टेंशन... इतने दिनों तक नहीं लगेगी कोई पेनल्टी

     

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें