अमेजन में 16000 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी, भारतीय टीमों पर सबसे ज्यादा खतरा; निशाने पर हो सकते हैं ये शहर
अमेजन इस हफ्ते 16,000 कर्मचारियों की छंटनी (Amazon LayOffs 2026) कर सकती है, जो 27 जनवरी से शुरू होने की ...और पढ़ें

अमेजन के 16000 कर्मचारियों पर छंटनी का खतरा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। अमेजन इस हफ्ते अपने वर्कफोर्स में एक और बड़ी कटौती कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेजन 27 जनवरी को छंटनी (Amazon Layoffs 2026) का एक नया दौर शुरू करने की योजना बना रही है, जिससे दुनिया भर में ये लगभग 16,000 कर्मचारियों को निकाल सकती है। माना जा रहा है कि यह कदम एक बड़े रीस्ट्रक्चरिंग अभियान का हिस्सा होगा, जिसके तहत 2026 के मध्य तक कंपनी लगभग 30,000 कॉर्पोरेट भूमिकाओं को खत्म कर देगी। इस बार की छंटनी का असर ज्यादा बड़े भौगोलिक क्षेत्रों पर पड़ सकता है है, जिसमें भारतीय टीमों पर पहले से ज्यादा असर पड़ने की आशंका है।
किन कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेजन आने वाले दिनों में छंटनी की घोषणा करेगी, जिसमें इसकी भारतीय टीमों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की आशंका है। छंटनी सभी डिपार्टमेंट में हो सकती है। Amazon Web Services और Prime Video के कर्मचारियों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
Amazon ने रीस्ट्रक्चरिंग अभियान 2025 के आखिर में शुरू किया था। तब कंपनी ने अक्टूबर में इस प्रोसेस के पहले फेज के तहत लगभग 14,000 व्हाइट-कॉलर पदों को खत्म करने का फैसला लिया था।
टोटल 30000 नौकरियां खत्म करने का प्लान
2025 के आखिर तक, Amazon का प्लान एक बड़े रीस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत करीब 30,000 कॉर्पोरेट नौकरियों को खत्म करने का था। कंपनी ने खुद ही करीब 14,000 नौकरियां खत्म करने की योजना की पुष्टि की थी। अब संभावना है कि कंपनी जॉब कट का दूसरा फेज शुरू करेगी, जिससे 16,000 और नौकरियां खत्म होंगी।
पहले भी कर चुकी है छंटनी
अमेजन इससे पहले 2022 और 2023 में 27,000 कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है। अमेजन के पास दुनिया भर में लगभग 1.57 मिलियन कर्मचारी हैं, लेकिन मौजूदा छंटनी का फोकस व्हाइट-कॉलर कॉर्पोरेट वर्कफोर्स पर अधिक होने की संभावना है, जिसमें लगभग 350,000 कर्मचारी हैं।
भारत के इन शहरों की टीमों पर ज्यादा खतरा
अमेजन में होने वाली छंटनी से कई अहम डिवीजनों पर असर पड़ सकता है, जिनमें अमेजन वेब सीरीज, Prime Video, रिटेल ऑपरेशंस और People Experience and Technology (PXT) डिवीजन, जो इसका इंटरनल HR विंग है, शामिल हैं। भारत में वे कॉर्पोरेट टीमें, जो बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में हैं, इस बार सबसे ज्यादा खतरे में मानी जा रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।