सरकारी बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का एलान, कामकाज रहेगा ठप! चेक करें किन बैंकों पर पड़ेगा असर
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU Strike) ने 5-डेज वर्किंग वीक की मांग को लेकर 27 जनवरी को बैंक हड़ताल ...और पढ़ें
-1769482176989_m.webp)
किन बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा असर?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। आज मंगलवार 27 जनवरी को बैंकों कर्मचारियों की हड़ताल है। बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में 5-डेज वर्किंग वीक की मांग को फौरन लागू करने की मांग को लेकर 27 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल पर जाने के फैसले किया है। इससे आज मंगलवार को सरकारी बैंकों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले नौ संगठनों की जॉइंट बॉडी यूएफबीयू द्वारा हड़ताल का यह आह्वान 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई सुलह बैठक के नाकामयाब होने के बाद आया है।
सभी शनिवारों को छुट्टी की मांग
25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को बैंक बंद रहे और मंगलवार की हड़ताल के कारण अब लगातार तीन दिनों तक बैंक सेवाएं बाधित रहेंगी। यूएफबीयू के एक ग्रुप अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए) के महासचिव सी एच वेंकटचलम के मुताबिक, ''सुलह कार्यवाही के दौरान लंबी चर्चा के बावजूद हमारी मांग पर कोई आश्वासन नहीं मिला। इसलिए, हम हड़ताल पर जाने को मजबूर हैं।''
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) के महासचिव रूपम रॉय ने कहा कि मार्च 2024 में वेतन संशोधन समझौते के दौरान इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और यूएफबीयू के बीच सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने पर सहमति बनी थी।
सरकार से क्या है शिकायत?
रॉय ने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार हमारी वाजिब मांग पर प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। इससे काम के घंटों का कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि हम सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने पर सहमत हुए हैं।''
यूएफबीयू के एक अन्य घटक नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉइज (एनसीबीई) के महासचिव एल चंद्रशेखर ने कहा, ''यह आंदोलन ग्राहकों के खिलाफ नहीं, बल्कि एक टिकाऊ और मानवीय बैंकिंग प्रणाली के लिए है। पांच-दिवसीय बैंकिंग कोई विलासिता नहीं, बल्कि आर्थिक और मानवीय आवश्यकता है।''
किन बैंकिंग कामों में आ सकती है दिक्कत?
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और बैंक ऑफ बड़ौदा समेत सरकारी बैंकों की शाखाओं में कैश डिपॉजिट, विदड्रॉल, चेक सेटलमेंट और प्रशासनिक कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।
हालांकि, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक जैसे प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों का कामकाज काफी हद तक अप्रभावित रहने की उम्मीद है, क्योंकि उनके कर्मचारी उन यूनियनों का हिस्सा नहीं हैं जो हड़ताल पर जा रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।