Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाह…. क्या साड़ी है, शानदार पटाखा में नजर आई आलिया भट्ट, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

    Updated: Tue, 02 Sep 2025 05:11 PM (IST)

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में एक खास साड़ी में नजर आई। ये साड़ी उन्होंने गणपति पूजा के दौरान पहनी थी। इस साड़ी को देखकर फैंस दीवाने हो गए है। इस साड़ी में खास बात इसकी बनावट है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी कीमत कितनी है और इसे किस कंपनी द्वारा बनाया गया है।

    Hero Image
    आलिया भट्ट की गुलाबी साड़ी बनी फैशन ट्रेंड, जानिए क्या है कीमत और खासियत

     नई दिल्ली। बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट आए दिन अपने लुक्स के लिए जानी जाती है। आलिया भट्ट अपनी गुलाबी साड़ी में कमाल की दिख रही है। तब से ये गुलाबी साड़ी ट्रेड में चल रही है। इस गुलाबी साड़ी को पटाखा का नाम दिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साड़ी को हाउस ऑफ मसाबा ब्रांड द्वारा बनाया गया है। इस साड़ी में खास बात इसका डिजाइन है।

    बॉलीवुड का चहेता है हाउस ऑफ मसाबा

    हाउस ऑफ मसाबा, मसाबा गुप्ता द्वारा शुरू किया गया है। मसाबा गुप्ता, मशहूर एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी है। नीना गुप्ता को आपने कई मशहूर मूवी में जरूर देखा होगा। ये ब्रांड ज्यादातर इंडियन कपड़े ही डिजाइन करती है। मसाबा गुप्ता ने 19 साल की उम्र में अपने ब्रांड की शुरुआत की थी। आज इन्हें Queen of Prints के नाम से भी जाना जाता है।

    अब जानते हैं कि बात आलिया भट्ट ने जो गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, उसकी क्या कीमत है?

    क्या है पटाखा की कीमत?

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के वूमेन क्लोजेट अकाउंट की मानें तो इस पिक साड़ी की कोस्ट 175,000 रुपये बताई जा रही है। इस साड़ी को खास इसमें होने वाला डिजाइन है। साड़ी के पल्लू और बॉर्डर में होने वाला डिजाइन इसे खास बनाता है।

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस साड़ी का डिजाइन बनाने में ही कारीगरों ने 275 घंटे का समय लगाया है।

    साड़ी के अलावा आलिया भट्ट ने गणपति पूजा के दौरान कुर्ता सेट पहना था, जिसकी कीमत 17,800 रुपये बताई जा रही है। एक फोटो में बॉलीवुड की चहेती अभिनेत्री आलिया भट्ट क्रीम कुर्ता पहने दिख रही है, इसकी कीमत 28 हजार रुपये है।

    आलिया भट्ट आए दिन ब्रांड के कपड़े पहने दिखती है। आलिया भट्ट पहली ऐसी एक्टर नहीं है, जिन्होंने मसाबा के कपड़े पहने हो। इससे पहले भी कई एक्ट्रेस मसाबा के कपड़े पहन चुकी है।