Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजय भूषण पाण्डेय होंगे देश के नए वित्त सचिव, जानिए उनकी शख्सियत से जुड़ी खास बातें

    By Ankit KumarEdited By:
    Updated: Wed, 04 Mar 2020 08:15 AM (IST)

    UIDAI से जुड़ने से पहले पाण्डेय ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी थी।

    अजय भूषण पाण्डेय होंगे देश के नए वित्त सचिव, जानिए उनकी शख्सियत से जुड़ी खास बातें

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। राजस्व सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अजय भूषण पाण्डेय देश के नए वित्त सचिव होंगे। वह राजीव कुमार का स्थान लेंगे, जो पिछले महीने सेवानिवृत्त हो गए। अंग्रेजी अखबार 'मिंट' की खबर के मुताबिक कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने पाण्डेय की नियुक्ति को मंजूरी दे दी। महाराष्ट्र कैडर के 1984 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पाण्डेय आधार नंबर जारी करने वाले यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के सीईओ के रूप में नौ साल तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पाण्डेय ऐसे समय में राजस्व सचिव का पद छोड़ेंगे जब लगातार चार माह से जीएसटी कलेक्शन एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IIT Kanpur से बीटेक की ली थी डिग्री

    आइआइटी कानपुर से बीटेक एवं University of Minnesota से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी पाण्डेय एक सितंबर, 2010 को UIDAI से जुड़े थे। उस समय पहला आधार नंबर भी इश्यू नहीं किया गया था। वर्ष 2010 में UIDAI से जुड़ने से पहले पाण्डेय ने महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में बिजली वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया था।  

    वित्त मंत्रालय के सबसे वरिष्ठ अधिकारी को बनाया जाता है सचिव

    वित्त मंत्रालय के सभी सचिवों में सबसे वरिष्ठ अधिकारी को वित्त सचिव बनाया जाता है। गुजरात कैडर के 1985 बैच के आइएएस अधिकारी अतनु चक्रवर्ती आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव हैं। ओडिशा कैडर के 1987 बैच के अधिकारी तुहीनकांत पाण्डेय डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट में सचिव हैं। तमिलनाडु कैडर के 1987 बैच के हीं आइएएस अधिकारी टीवी सोमनाथन व्यय विभाग में सचिव हैं। उसी बैच के देवाशीष पांडा वित्तीय सेवाओं के सचिव हैं। 

    comedy show banner
    comedy show banner