सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अदाणी ने शुरू किया देश के सबसे लंबे विंड ब्लेड का प्रोडक्शन! विंड एनर्जी में बड़ी छलांग, विदेशी कंपनियों को मिलेगी चुनौती?

Published: Tue, 17 Nov 2026 12:28 PM (IST)

India's Longest Wind Blade: अदाणी ग्रुप ने गुजरात के मुंद्रा प्लांट में देश का सबसे लंबा 91.2 मीटर का ऑनशोर ...और पढ़ें

अदाणी ने बनाई देश की सबसे लंबी विंड टर्बाइन ब्लेड, 91.2 मीटर का ब्लेड तैयार

अदाणी ने बनाई देश की सबसे लंबी विंड टर्बाइन ब्लेड, 91.2 मीटर का ब्लेड तैयार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत के विंड एनर्जी सेक्टर में अदाणी ग्रुप ने एक बड़ी शुरुआत की है। लेकिन इस उपलब्धि के साथ कंपनी के सामने अब प्रोडक्शन बढ़ाने और बाजार में अपनी पकड़ साबित करने की चुनौती खड़ी हो गई है। अदाणी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) ने गुजरात के मुंद्रा प्लांट में देश की सबसे लंबी ऑनशोर विंड टर्बाइन ब्लेड का उत्पादन शुरू कर दिया है। कंपनी ने 91.2 मीटर लंबा ब्लेड तैयार किया है।

क्यों बनाया गया ब्लेड?

यह ब्लेड कंपनी के MWL185-5.0 MW विंड टर्बाइन प्लेटफॉर्म के लिए बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म को जर्मनी की टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन संस्था विंडगार्ड सर्टिफिकेशन (WindGuard Certification GmbH) से भी मंजूरी मिल गई है। इससे अब कंपनी के लिए बड़े स्तर पर इसका उत्पादन शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

क्या है इसकी खासियत?

इस नई टर्बाइन का रोटर डायमीटर 185 मीटर है। इसकी हब हाइट 140 मीटर रखी गई है। इसका कुल स्वेप्ट एरिया करीब 26,600 वर्ग मीटर है। बड़े रोटर और लंबे ब्लेड की मदद से कम और मध्यम हवा की रफ्तार वाले इलाकों में भी ज्यादा ऊर्जा हासिल करने की कोशिश की गई है। इससे देश में विंड पावर प्रोजेक्ट लगाने के लिए नए इलाके खुल सकते हैं।

अदाणी विंड के मुताबिक, मुंद्रा प्लांट में इससे पहले 78.6 मीटर और 80.5 मीटर लंबे ब्लेड बनाए जा रहे थे। अब 91.2 मीटर के ब्लेड का उत्पादन शुरू होना कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में बड़ा विस्तार है।

यह भी पढ़ें- गौतम अदाणी का कोरिया कनेक्शन, यहीं से हुई थी ट्रेडर्स से भारत का 'इन्फ्रा किंग' बनने की शुरुआत; आपको पता है ये कहानी?

जर्मन कंपनी के साथ बनाई टर्बाइन

अदाणी विंड के CEO मिलिंद कुलकर्णी ने कहा कि,

देश का सबसे लंबा विंड टर्बाइन ब्लेड बनाना और 5 MW प्लेटफॉर्म को सर्टिफिकेशन मिलना कंपनी के साथ भारतीय विंड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए अहम उपलब्धि है। इस टर्बाइन प्लेटफॉर्म को जर्मनी की टेक्नोलॉजी कंपनी W2E (Wind to Energy) के साथ मिलकर विकसित किया गया है। इसका प्रोटोटाइप मुंद्रा में लगाया गया था। WindGuard ने IEC 61400 सीरीज के अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर इसकी जांच और सर्टिफिकेशन किया है।"

कंपनी के मुताबिक, अदाणी विंड के तीन टर्बाइन प्लेटफॉर्म मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी की Approved List of Models and Manufacturers यानी मॉडल और निर्माताओं की स्वीकृत सूची में शामिल हैं। उसका MWL160-5.2 MW प्लेटफॉर्म गुजरात के खावड़ा में 2 GW से ज्यादा इंस्टॉलेशन पूरा कर चुका है।

1 GW के पार पहुंचे ऑर्डर

अदाणी विंड का दावा है कि ग्रुप से बाहर के स्वतंत्र बिजली उत्पादकों से मिले उसके कुल ऑर्डर 1 GW के पार पहुंच गए हैं। मुंद्रा में कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 2.25 GW है। इसे और बढ़ाने की योजना है। हालांकि, असली चुनौती अब इस तकनीक को बड़े पैमाने पर बाजार में उतारने और ऑर्डर को समय पर पूरा करने की होगी।

कंपनी का दावा है कि वह 2025 की ब्लूमबर्ग एनईएफ ग्लोबल टॉप-15 (BloombergNEF Global Top 15) टर्बाइन मैन्युफैक्चरर्स की सूची में शामिल एकमात्र भारतीय निर्माता है।

यह भी पढ़ें- भारत बनेगा अगला गुयाना? अनिल अग्रवाल ने याद दिलाई 10 साल पुरानी कहानी; तेल-गैस पर कुछ बड़ा करने की दहलीज पर हिंदुस्तान!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।