यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नीतीश भी हुए Adani के मुरीद, दे दिया ₹26000 करोड़ का ठेका; जानिए बिहार में क्या करने जा रहा अदाणी ग्रुप
अदाणी पावर (Adani Power New Project) को बिहार में 3 अरब डॉलर के निवेश से 2400 मेगावाट का ग्रीनफील्ड थर्मल ...और पढ़ें

नई दिल्ली। अदाणी पावर (Adani Power) ने गुरुवार को कहा कि इसे बिहार में 3 अरब डॉलर (करीब 26300 करोड़ रु) के निवेश से 2,400 मेगावाट का ग्रीनफील्ड थर्मल पावर प्लांट डेवलप और ऑपरेट करने के लिए एक नया ठेका मिला है। अदाणी पावर को ये ठेका बिहार स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (Bihar State Power Generation Company) से मिला है, जो राज्य सरकार की ओनरशिप वाली कंपनी है। ये प्लांट बिहार के भागलपुर जिले में पीरपैंती में स्थापित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - किसने बनाया नमकीन का साम्राज्य 'Haldiram', एक दुकान से शुरू होकर दुबई-सिंगापुर तक पहुंची 'बीकानेर की भुजिया'
सप्लाई की जाएगी बिजली
अदाणी पावर ने गुरुवार को ऐलान किया कि इस प्रोजेक्ट से लॉन्ग टर्म समझौते के तहत राज्य की बिजली वितरण कंपनियों को 2,274 मेगावाट बिजली की आपूर्ति करेगी। यह बिजली उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और दक्षिण बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) को सप्लाई की जाएगी।
अदाणी ग्रुप (Adani Group) की यह सब्सिडियरी कंपनी बोली प्रोसेस में सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी, जिसने ₹6.075 प्रति किलोवाट-घंटे का फाइनल रेट तय किया।
कब तक चालू होगा पूरा प्रोजेक्ट
अदाणी पावर को जो प्रोजेक्ट मिला है, उसमें अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित 800 मेगावाट की तीन यूनिट्स होंगी। कंपनी के मुताबिक पहली इकाई नियुक्ति की तारीख से 4 वर्षों के भीतर और पूरी क्षमता 5 वर्षों के भीतर चालू होने की उम्मीद है।
भारत सरकार की शक्ति नीति के तहत कोयला लिंकेज के जरिए ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
अदाणी पावर के शेयर का हाल (Adani Power Share Price)
BSE पर अदाणी पावर का शेयर 566.90 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह 563.80 रु पर खुला और 552.35 रु तक फिसल गया। मगर दोपहर में शेयर ऊपर चढ़ा। करीब 12 बजे ये 3.10 रु या 0.55 फीसदी की मजबूती के साथ 570 रु पर आ गया है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 2.18 लाख करोड़ रु है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर पर दी गयी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
