टाटा, मित्तल और अंबानी... तीनों पर अकेले भारी पड़े अदाणी, तीनों से दोगुना निवेश; बदलेगा डेटा सेंटर का खेल!
गौतम अदाणी ने डेटा सेंटर व्यवसाय में मुकेश अंबानी, सुनील भारती मित्तल और टाटा समूह को पीछे छोड़ दिया है। ...और पढ़ें

अदाणी ने डेटा सेंटर में ₹8,379 करोड़ का निवेश किया।
HighLights
अदाणी ने डेटा सेंटर में ₹8,379 करोड़ का निवेश किया।
अदाणीकनेक्स ने 2021 में एजकॉननेक्स के साथ संयुक्त उद्यम बनाया।
रिलायंस, एयरटेल और टाटा का कुल निवेश ₹4,673 करोड़।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपतियों के बीच इस समय डेटा सेंटर के बिजनेस में आगे निकलने की होड़ मची हुई है। अब तक इस होड़ में भारत के सबसे बड़े अरबपति गौतम अदाणी देश के तीन बिजनेस घरानों पर भारी पड़े। अदाणी डेटा सेंटर में निवेश की दौड़ में सबसे आगे हैं।
अदाणी ग्रुप की अदाणी एंटरप्राइजेज भारती के तीन दिग्गज बिजनेस घरानों मुकेश अंबानी की रिलायंस, सुनील भारती मित्तल की एयरटेल और टाटा ग्रुप की टाटा कम्युनिकेशन द्वारा डेटा सेंटर में किए गए निवेश से बहुत आगे है।
अदाणी ने डेटा सेंटर में अब तक किया ₹8,379 करोड़ का निवेश
अदाणी ग्रुप ने अडानीकनेक्स' (AdaniConneX) ने 2021 से अब तक ₹8,379 करोड़ का निवेश किया है, जो देश में इसके मुख्य प्रतिस्पर्धियों के कुल निवेश का लगभग दोगुना है। वहीं, दूसरी ओर रिलायंस, एयरटेल और टाटा ग्रुप का कुल निवेश 4673 करोड़ रुपये है। इतना ही नहीं अदाणी ग्रुप ने डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी और एआई के क्षेत्र में कुल 9,65,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है।
यह भी पढ़ें- KCC Loan Limit: किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक किसान कितने लाख का लोन ले सकता है? जानें आपको कितना मिलेगा
अदाणी एंटरप्राइजेज ने 2021 में अमेरिका स्थित डेटा सेंटर ऑपरेटर EdgeConneX के साथ 50:50 के संयुक्त उद्यम, AdaniConneX की स्थापना करके डेटा सेंटर क्षेत्र में प्रवेश किया।
अदाणी समूह ने रिन्यूबल एनर्जी से संचालित एआई बुनियादी ढांचे के लिए 100 अरब डॉलर के निवेश रोडमैप द्वारा समर्थित, 2035 तक अपनी अदाणीकॉनएक्स डेटा सेंटर क्षमता को 5 गीगावाट (गीगावाट) तक विस्तारित करने का लक्ष्य रखा है।
टाटा समूह ने कितना निवेश किया?
भारत के सबसे बड़े बिजनेस समूह टाटा ग्रुप ने टाटा कम्युनिकेशन के जरिए 2016 से अब STT ग्लोबल डेटा सेंटर में अब तक 1,247 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वहीं, वित्त वर्ष 2026 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी टीसीएस ने हाइपरवॉल्ट डेटा सेंटर में कम से कम 200 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
एयरटेल अब तर लगा चुकी है 2,766 करोड़ रुपये
इसके अलावा एयरटेल ने डेटा सेंटर के क्षेत्र में एनएक्सट्रा के जरिए 2013 में ही डेटा सेंटर के क्षेत्र में कदम रखा था। और एयरटेल अब तक 2,766 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। हालांकि, कंपनी ने 9,500 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है।
अंबानी ने डेटा सेंटर में अब तक कितना निवेश किया?
मुकेश अंबानी की रिलायंस ने 2023 में रिलायंस डिजिटल कनेक्शन की शुरुआत की और कंपनी ने डेटा सेंटर के क्षेत्र में अब तक 460 करोड़ रुपये का निवेश किया है और 10,00,000 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है।
टाटा है सबसे नया खिलाड़ी
डेटा सेंटर के क्षेत्र में कदम रखने वाला इन चारों समूहों में से टाटा सबसे नया खिलाड़ी है। टाटा ग्रुप की टीसीएस ने 2025 में टीपीजी के साथ ज्वाइंट वेंचर करके HyperVault का गठन किया। हाइपरवॉल्ट ने भारत में 1 गीगावाट की क्षमता की ओर बढ़ रहा है।
