सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JIO IPO GMP: खुलने से पहले ही रॉकेट बना जियो का जीएमपी, हर शेयर पर दे रहा इतने रुपये के मुनाफे का संकेत

Published: Tue, 06 Oct 2026 06:37 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2026 06:41 PM (IST)

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में ₹158 प्रति शेयर के जीएमपी के साथ तेजी दिखा रहा ...और पढ़ें

जियो आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹158 प्रति शेयर।

जियो आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹158 प्रति शेयर।

HighLights

  1. जियो आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम ₹158 प्रति शेयर।

  2. आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलने और 28 अक्टूबर को लिस्टिंग की संभावना।

  3. कंपनी का लक्ष्य आईपीओ से $3.8 बिलियन जुटाना है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। JIO IPO GMO: मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ जल्द ही खुलने वाला है। लेकिन खुलने से पहले ही इसने ग्रे मार्केट में अपना तहलका मचा दिया है। जियो का जीएमपी उछाल मार रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर इस समय जियो का जीएमपी हर शेयर पर कितने रुपये की कमाई के संकेत दे रहा है।

Jio IPO GMP: कितना है जियो का जीएमपी

जियो प्लेटफॉर्म के आईपीओ का जीएमपी 158 रुपये चल रहा है। यानी हर एक शेयर पर आपको 158 रुपये का इजाफा हो सकता है। हालांकि, जीएमपी सिर्फ अनुमान है। इस अनुमान के तहत इस बात का अंदाजा लगाया जाता है कि कौन से आईपीओ की लिस्टिंग कितने पर हो सकती है। जरूरी नहीं कि आईपीओ का जीएमपी अच्छा है, तो उसकी लिस्टिंग भी धमाकेदार हो।

मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर से सब्क्रिप्शन के लिए खुल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीओ के जरिए कंपनी लगभग 3.8 अरब डॉलर जुटाना चाहती है और यह भारत की सबसे बड़ी लिस्टिंग हो सकती है। अगर यह आईपीओ 21 अक्टूबर को खुला तो इसकी संभावित लिस्टिंग 28 अक्टूबर को हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी 12 अक्टूबर के बाद अपना रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) फाइल कर सकती है, और IPO का प्राइस बैंड ₹1,150-1,220 प्रति शेयर हो सकता है।

IPO की बाढ़

भारत में छोटी सी छोटी और बड़ी सी बड़ी कंपनियां आईपीओ ला रही हैं। इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच जुटाई गई रकम ने इस अवधि के लिए एक रिकॉर्ड बनाया है। PRIME डेटाबेस के अनुसार, लगभग 250 कंपनियां IPO के जरिए कुल मिलाकर 4.65 ट्रिलियन रुपये ($48 बिलियन) जुटाने की तैयारी में हैं।

यह भी पढ़ें- UP Richest Cities: उत्तर प्रदेश के 5 सबसे अमीर शहर, इनके बिना यूपी की चमक है फीकी; लिस्ट मे चौंकाने वाले नाम

"IPO से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां IPO को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)