सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KCC Loan Limit: किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक किसान कितने लाख का लोन ले सकता है? जानें आपको कितना मिलेगा

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:02 AM (IST)

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत किसानों को मिलने वाले ऋण की अधिकतम सीमा 5 लाख रुपये तक हो सकती ...और पढ़ें

KCC के तहत अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण संभव।

KCC के तहत अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण संभव।

HighLights

  1. KCC के तहत अधिकतम 5 लाख रुपये तक का ऋण संभव।

  2. बिना गारंटी वाले कृषि ऋण की सीमा 2 लाख रुपये तक।

  3. ऋण सीमा किसान की भूमि, फसल और पात्रता पर निर्भर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और खेती से जुड़े दूसरे खर्चों के लिए पैसों की आवश्यकता पड़ती है। किसानों के पास कभी-कभी इतना पैसा नहीं होता कि वो अपनी खेती को सही तरीके से पूरा कर पाए। इसलिए सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं। जैसे पीएम किसान योजना, पीएम फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड आदि। अगर आप भी एक किसान हैं और आपको पैसों की जरूरत हैं तो किसान क्रेडिट योजना के जरिए बैंक से लोन ले सकते हैं। यह योजना किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है।

लेकिन कई किसानों के मन में यह सवाल रहता है कि KCC के तहत अधिकतम कितने रुपये का लोन मिल सकता है? क्या हर किसान को एक जैसी लोन लिमिट मिलती है या यह खेती और जमीन के आधार पर तय होती है? आइए हर एक सवाल के जवाब आसान भाषा में जानते हैं।

KCC के तहत किसानों को कितने रुपये तक मिल सकता है लोन?

KCC के तहत किसान की कुल क्रेडिट लिमिट 5 लाख रुपये तक हो सकती है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर किसान को सीधे 5 लाख रुपये मिलेंगे। केंद्र सरकार ने KCC के तहत किसानों के लिए बिना गारंटी वाले एग्री लोन की सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपये किया है। कुछ मामलों में यह तीन लाख रुपये हो सकती है।

यानी पात्र किसान इस सीमा तक के लोन के लिए बिना गांरटी के पात्र हो सकता है। हालांकि, वास्तविक KCC लिमिट बैंक द्वारा किसान की पात्रता और खेती की जरूरत के आधार पर तय की जाती है।

हर किसान को 5 लाख तक का लोन क्यों नहीं मिलता?

KCC की सीमा तय करते समय बैंक किसान की खेती की जरूरत और भुगतान क्षमता समेत कई बातों को देखता है। इसलिए किसी किसान को 1 लाख रुपये, किसी को 2 लाख रुपये और किसी अन्य किसान को इससे ज्यादा की सीमा मिल सकती है।

किसान की KCC लिमिट तय करने में आमतौर पर ये बातें महत्वपूर्ण होती हैं:

  • किसान के पास कितनी कृषि भूमि है।
  • कौन-सी फसल उगाई जा रही है।
  • फसल की अनुमानित लागत कितनी है।
  • किसान को खेती के लिए कितनी कार्यशील पूंजी की जरूरत है।
  • सिंचाई और खेती से जुड़े अन्य खर्च कितने हैं।
  • बैंक के नियमों के अनुसार किसान की ऋण पात्रता कितनी है।

इसलिए सिर्फ जमीन का क्षेत्रफल देखकर KCC की अंतिम लिमिट तय नहीं होती। बैंक खेती से जुड़े कुल खर्च और किसान की पात्रता को ध्यान में रखता है।

बैंक किसान की फसल, जमीन, अनुमानित खर्च और अन्य पात्रता को देखकर क्रेडिट लिमिट तय करता है। इसलिए आवेदन करने के बाद बैंक द्वारा तय की गई सीमा के अनुसार ही किसान KCC से पैसा निकाल सकता है।

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले कृषि मंत्री की बड़ी घोषणा! नीदरलैंड से मजबूत होगी कृषि क्षेत्र में साझेदारी