Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Adani Group Share: रॉकेट बने अदाणी ग्रुप के स्टॉक, किस वजह से आई तूफानी तेजी?

    Updated: Wed, 27 Nov 2024 06:24 PM (IST)

    अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी अदाणी ग्रीन एनर्जी के स्पष्टीकरण के बाद आई। इसके मुताबिक अदाणी ग्रुप के फाउंडर गौतम अदाणी या अन्य अधिकारियों के खिलाफ अमेरिका में फॉरेन करप्ट प्रैक्टिस एक्ट (FCPA) के तहत घूसखोरी और भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। उसने इस तरह के आरोप वाली सभी रिपोर्टों का खंडन किया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

    Hero Image
    अदाणी ग्रीन एनर्जी के स्पष्टीकरण के बाद अदाणी ग्रुप के स्टॉक रॉकेट बन गए।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के मालिकाना हक वाले अदाणी ग्रुप के अधिकतर शेयरों में बुधवार (27 नवंबर) को जोरदार तेजी देखने को मिली। अदाणी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों में से चार में अपर सर्किट लगा। अदाणी पावर और अदाणी टोटल गैस में 20-20 फीसदी का अपर सर्किट लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी की वजह

    अदाणी ग्रुप के शेयरों में तेजी अदाणी ग्रीन एनर्जी के स्पष्टीकरण के बाद आई। इसके मुताबिक, अदाणी ग्रुप के फाउंडर गौतम अदाणी या अन्य अधिकारियों के खिलाफ अमेरिका में फॉरेन करप्ट प्रैक्टिस एक्ट (FCPA) के तहत घूसखोरी और भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है। उसने इस तरह के आरोप वाली सभी रिपोर्टों का खंडन किया है।

    कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया कि गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर FCPA के तहत रिश्वतखोरी या विदेशी भ्रष्टाचार से जुड़ा कोई आरोप नहीं है। कंपनी के मुताबिक, इनके खिलाफ सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड से जुड़े आरोप लगे हैं।

    अदाणी ग्रुप के किस शेयर में कितनी तेजी

    अदाणी ग्रीन एनर्जी के स्पष्टीकरण के बाद अदाणी ग्रुप के स्टॉक रॉकेट बन गए। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 11.69 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,399 रुपये पर बंद हुए। वहीं, अदाणी पोर्ट्स और एसईजेड का शेयर NSE पर 5.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,195.50 रुपये पर पहुंच गया। ग्रीन एनर्जी और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में 10-10 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा। ये क्रमश: 988.40 रुपये और 660.80 रुपये के स्तर पर बंद हुए।

    अदाणी पावर के शेयरों में भी 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा। यह 525.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अदाणी टोटल गैस के शेयरों में भी 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा। यह 695.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

    अदाणी ग्रुप के खिलाफ क्या है पूरा मामला?

    21 नवंबर को यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस ने कहा था कि अदाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे थे। यह पूरा मामला अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और एक अन्य फर्म से जुड़ा हुआ है।

    इन आरोपों में अदाणी ग्रुप के अधिकारियों पर सिक्योरिटीज में फ्रॉड और निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगा है। इन आरोपों के सामने आने के बाद अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। अदाणी ग्रुप की मार्केट वैल्यू में 21 नवंबर को करीब 2.2 लाख करोड़ रुपये की घट गई थी। यह इसके इतिहास में किसी एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है।

    यह भी पढ़ें : Unified License Explained: क्या है यूनिफाइड लाइसेंस, जिससे बदल जाएगी इंश्योरेंस की दुनिया?