सर्च करे
Home

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंडनबर्ग विवाद के बीच अदाणी ग्रुप को MSCI से मिली गुड न्यूज, शेयरों पर भी दिखा असर

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 02:51 PM (IST)

    हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले हफ्ते एक नई रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अदाणी ग्रुप और सेबी चीफ माधवी पुरी बुच पर कुछ नए आरोप लगाए थे। इसके बाद सोमवार को अदाण ...और पढ़ें

    Hero Image
    MSCI के बदलाव 30 अगस्त को प्रभावी होंगे।

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर- मॉर्गन स्टेनली कैपिटल इंटरनेशनल (MSCI) ने अदाणी ग्रुप को बड़ी राहत दी है। उसने अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की कवरेज पर लगी बंदिश हटाने का एलान किया है। उसने अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों को लेकर कुछ चिंताएं जताई थीं और उनका कवरेज रोक दिया था। अब MSCI का कहना है कि उसने अदाणी समूह की ताजा स्थिति को देखते हुए यह फैसला किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंडनबर्ग के नए आरोपों के बीच बदलाव

    MSCI का अदाणी ग्रुप के शेयरों के कवरेज पर लगी रोक को हटाने का फैसला इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह हिंडनबर्ग रिसर्च के नए आरोपों के बाद आया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने पिछले हफ्ते एक रिपोर्ट जारी करके अदाणी ग्रुप और सेबी चीफ माधवी पुरी बुच पर कुछ नए आरोप लगाए थे। अदाणी ग्रुप और सेबी चीफ ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए खारिज कर दिया था।

    क्या है MSCI का पूरा मामला

    MSCI ने इस साल की शुरुआत में अदाणी समूह की दो कंपनियों को अपने ग्लोबल स्टैडर्ड इंडेक्स से हटा दिया था। अमेरिकी फाइनेंस कंपनी का कहना है कि वह आगे भी अदाणी समूह के शेयरों पर बारीक नजर रखेगी। इसमें फ्री फ्लोट से जुड़ी सिक्योरिटीज भी शामिल हैं। उसने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह आगे की जानकारी साझा करेगी।

    MSCI का यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब अदाणी एंटरप्राइजेज 2.2 अरब डॉलर जुटाने की खातिर QIP लॉन्च करने की तैयारी में है। MSCI के बदलाव 30 अगस्त को प्रभावी होंगे।

    अदाणी के शेयरों का हाल

    हिंडनबर्ग रिसर्च के हालिया आरोपों के बाद सोमवार को अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट आई थी। लेकिन, MSCI के फैसले बाद आज उनमें अच्छी रिकवरी देखी गई। अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस सोमवार को एक वक्त 17 फीसदी तक फिसल गया था। लेकिन, आज इसमें करीब 2 फीसदी का उछाल देखा गया। अदाणी पावर भी हरे निशान में है। हालांकि, अदाणी एंटरप्राइजेज, अंबुजा सीमेंट और अदाणी विल्मर जैसी कंपनियों के शेयरों में आज भी मामूली गिरावट आई है।

    यह भी पढ़ें : Adani Group Share: रिकवरी मोड में अदाणी ग्रुप के शेयर, पिछले सत्र की गिरावट से उबरा स्टॉक

     

    बिजनेस से जुड़ी हर जरूरी खबर, मार्केट अपडेट और पर्सनल फाइनेंस टिप्स के लिए फॉलो करें