Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bloomberg Billionaires Index: क्या जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन सकते हैं गौतम अदानी?

    By Siddharth PriyadarshiEdited By:
    Updated: Wed, 07 Sep 2022 07:00 PM (IST)

    Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक अदाणी ग्रुप के मुखिया गौतम अदाणी की संपत्ति बढ़कर 143 बिलियन डॉलर हो गई है। इस साल उनकी संपत्ति में दुनिया में सबसे अधिक 66 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। वे लगातार दूसरे लोगों को पछाड़ते जा रहे हैं।

    Hero Image
    Adani group Gautam Adani ranking in Bloomberg Billionaires Index Jeff Bezos Elon Musk

    नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदानी (Gautam Adani) का सितारा इन दिनों बुलंद है। वे लगातार खुद को दुनिया के टॉप-3 सबसे अमीर कारोबारियों की सूची में बनाए रखने में सफल रहे हैं। एक-एक पायदान उपर चढ़ते हुए वे लगातार इस सूची में दूसरे लोगों को पछाड़ते जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की ताजा सूची के मुताबिक, अदानी ग्रुप के मुखिया गौतम अदानी की संपत्ति बढ़कर 143 बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले 24 घंटे में उनकी संपत्ति में 2.04 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

    जेफ बेजोस और गौतम अदानी के बीच अंतर

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अमेजन के संथापक जेफ बेजोस 149 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में दूसरे नंबर पर कायम हैं। वहीं, गौतम अदानी की संपत्ति 143 बिलियन डॉलर पर पहुंच चुकी है और दोनों के बीच अंतर मात्र 6 बिलियन डॉलर का रह गया है। बड़ी बात यह है कि अदानी की संपत्ति में इस साल 66 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि बेजोस की संपत्ति में 42 बिलियन डॉलर की गिरावट हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि अडानी जल्द बेजोस को पछाड़कर इस सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं।

    दुनिया के टॉप पांच अमीर व्यक्ति

    ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, इस समय टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 244 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के स्थान पर टिके हुए हैं। इसके बाद अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का नाम आता है, वे 149 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे नंबर पर 143 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अदानी हैं। फ्रांस की लक्जरी सामान बनाने वाली कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अर्नोल्ट चौथे नंबर पर हैं और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम 113 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में पांचवें नंबर पर हैं।

    फोर्ब्स की लिस्ट में बेजोस के आगे निकले अदानी

    अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स की रियल टाइम लिस्ट के अनुसार, अडानी दौलत के मामले में बेजोस को पछाड़ चुके हैं। फोर्ब्स की लिस्टिंग के अनुसार, अडानी दुनिया के तीसरे और बेजोस दुनिया के चौथे सबसे आमिर व्यक्ति हैं।