Forbes Billionaires List में शामिल हुए 99 साल के केशब महिंद्रा, इतनी संपत्ति के हैं मालिक
Forbes Billionaires List Include Keshub Mahindra 99 वर्षीय केशब महिंद्रा को भारत के सबसे टॉप अरबपतियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। वे फेमस बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा के चाचा हैं और उनकी कुल संपत्ति 1.2 बिलियन डॉलर है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Forbes Billionaires List 2023: फोर्ब्स मैगजीन में जारी भारत के सबसे ज्यादा रईस अरबपतियों की लिस्ट में सबसे उम्रदराज भारतीय का नाम शामिल हो चुका है। केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) ने 99 साल की उम्र में फोर्ब्स मैगजीन में अपनी जगह बनाई है। खास बात है कि इस बार 16 नए अरबपतियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है, जबकि रिलायंस ग्रुप के हेड मुकेश अंबानी भारत के साथ ही एशिया के टॉप अरबपति के स्थान पर हैं।
1.2 बिलियन डॉलर के मालिक है केशब
99 वर्षीय केशब महिंद्रा लगभग 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मालिक हैं। केशव महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के एमेरिटस चेयरमैन हैं और पांच दशकों से अधिक समय से समूह के शीर्ष पर हैं। इसके अलावा, वह आनंद महिंद्रा के चाचा भी हैं। बाद में वे अगस्त 2012 में सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें अच्छे कॉर्पोरेट प्रशासन और नैतिकता के लिए जाना जाता है। 2007 में, उन्हें 2007 में अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इस तरह की शुरुआत
केशब महिंद्रा ने कॉर्पोरेट जगत में अपनी शुरुआत 1947 में की थी। पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी, अमेरिका से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1947 में उन्होंने महिंद्रा कंपनी ज्वाइन की, जिसके बाद 1963 में उन्हें इसका चेयरमैन बनाया गया। 2004 से 2010 तक वह प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद, नई दिल्ली के सदस्य भी रहें। केशब महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा को असेंबलर से बड़े समूह में बदलने के लिए जाने जाते हैं और वें ASSOCHAM की सर्वोच्च सलाहकार परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
तीन भारतीय महिला अरबपतियों की हुई एंट्री
Forbes की भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में इस बार कुल 16 नए अरबपतियों की एंट्री हुई है, जिसमें तीन भारतीय महिलाओं के नाम हैं। इन महिलाओं में 59 वर्षीय रेखा झुनझुनवाला हैं। रेखा झुनझुनवाला की कुल संपत्ति 5.1 बिलियन डॉलर थी। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा झुनझुनवाला के पति की मृत्यु के बाद उनका स्टॉक पोर्टफोलियो विरासत में मिला है। वर्तमान समय में टाटा मोटर्स और टाइटन जैसी प्रमुख कंपनियों उनकी विरासत में शामिल हैं।
दूसरी महिला अरबपति रोहिका मिस्त्री है, जो टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की पत्नी हैं। ओपी जिंदल ग्रुप की एमेरिटा चेयरपर्सन सावित्री जिंदल (73) भारत की सबसे अमीर महिला हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में 4.5 अरब डॉलर की तुलना में अब उनकी कुल संपत्ति 2.6 अरब डॉलर है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।