8th Pay Commission लागू करने में देरी से बढ़ेगा सरकार का खर्च! डॉयचे बैंक का झटका देने वाला अनुमान; ये रही कैलकुलेशन
डॉयचे बैंक की रिपोर्ट के अनुसार, 8वें वेतन आयोग को लागू करने में देरी से सरकार पर ₹3 लाख करोड़ का वित्तीय बोझ बढ़ सकता है, जिससे राजकोषीय समेकन योजनाओं में बाधा आ सकती है। यह देरी वेतन के बकाये के रूप में बड़ी राशि के एकमुश्त भुगतान का कारण बनेगी, जिससे सरकारी खर्च में वृद्धि होगी।

8वें वेतन आयोग में सरकार के लिए टेंशन (AI फोटो)
HighLights
8वें वेतन आयोग लागू करने में देरी से बढ़ेगा बोझ
₹3 लाख करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार संभव
सरकार की राजकोषीय समेकन योजनाओं पर पड़ेगा असर
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू करने को लेकर चर्चा काफी समय से चल रही है। बैठकों का दौर जारी है। इस बीच एक नया अनुमान आया है, जिसके मुताबिक यदि 8वें वेतन आयोग को लागू करने में 2028 तक की देरी होती है, तो इससे सरकारी खर्च पर केवल कुछ समय के लिए ही राहत मिल सकती है।
डॉयचे बैंक रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि वेतन के बकाये (एरियर) जमा होने से केंद्र सरकार पर वित्तीय बोझ बढ़ेगा। 8वें वेतन आयोग के कारण सरकारी खर्च में कम से कम ₹3 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे FY28 में केंद्र सरकार की फिस्कल कंसोलिडेशन योजनाओं के सामने मुश्किलें आ सकती हैं।
कितने फिस्कल डेफिसिट का है अनुमान?
डॉयचे बैंक ने अपनी 2027 'वर्ल्ड आउटलुक' रिपोर्ट अनुमान लगाया कि FY28 में केंद्र सरकार का फिस्कल डेफिसिट GDP का 4.3% हो सकता है। वेतन संशोधन के अलावा, कच्चे तेल की लगातार ऊंची कीमतें, सब्सिडी से जुड़े बढ़ते खर्च और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिलने वाले डिविडेंड में संभावित कमी, सरकारी फाइनेंस पर और अधिक दबाव डाल सकती है।
8वें वेतन आयोग पर अनुमानित ₹3 लाख करोड़ का खर्च, FY27 के लिए डॉयचे बैंक के अनुमानित RBI डिविडेंड ट्रांसफर (₹2.9 लाख करोड़) से थोड़ा अधिक है। हालांकि, ये अनुमान और आंकड़े अलग-अलग वित्तीय वर्षों से संबंधित हैं।
ये है असल गणित
डॉयचे बैंक ने कहा कि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को 2028 तक टालने से केंद्र सरकार को कुछ समय के लिए राजकोषीय राहत तो मिल सकती है, लेकिन बाद में भुगतान की जाने वाली कुल राशि बढ़ जाएगी। डॉयचे बैंक का यह एनालिसिस इस बात को और मजबूत करता है कि केंद्र सरकार को 8वें वेतन आयोग के 'टर्म्स ऑफ रेफरेंस' के तहत तय समय सीमा के भीतर ही वेतन संशोधन को लागू करना चाहिए।
अगर वेतन में बदलाव को पिछली तारीख से (रेट्रोस्पेक्टिव रूप से) लागू किया जाता है, तो वेतन में बदलाव में देरी होने पर जमा होने वाले बकाये (एरियर) की अवधि और लंबी हो सकती है। इसका नतीजा यह होगा कि जब बाद में इन सिफारिशों को लागू किया जाएगा, तो केंद्र सरकार को एक साथ बहुत बड़ी राशि का भुगतान करना पड़ सकता है।
₹1 लाख करोड़ के प्रोविजन
अनुमान ये भी है कि सरकार 2027 से 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने पर विचार कर सकती है। फिर भी, इसे लागू करने की असल तारीख, इसके प्रभावी होने की तारीख और बकाये के भुगतान का सिस्टम, ये सभी बातें पूरी तरह से केंद्र सरकार के फैसले पर निर्भर करेंगी।
इसके अलावा, FY27 के लिए, डॉयचे बैंक को उम्मीद है कि केंद्र सरकार GDP के 4.3% के अपने राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। RBI से मिलने वाले संभावित ₹2.9 लाख करोड़ के डिविडेंड ट्रांसफर, 'इकोनॉमिक स्टेबिलाइजेशन फंड' के तहत ₹1 लाख करोड़ के प्रोविजन, कैपिटल एक्सपेंडिचर में संभावित कमी और उम्मीद से बेहतर विनिवेश रिसीट्स से इस लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिल सकती है।
इसलिए, यह तय है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लागू करने से सरकार का खर्च बढ़ेगा। केंद्र सरकार के कर्मचारियों की आय बढ़ने से घरेलू खपत और घरेलू मांग को समर्थन मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - जालंधर के संधू ब्रदर्स का US में जलवा: कैलिफोर्निया में बने 60000 एकड़ की सल्तनत के 'बादाम किंग', शहर की 97% प्रॉपर्टी पर राज
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।