मनी ट्रांसफर के तरीके
जब आपका कोई रिश्तेदार विदेश जाता है तो आपका परिचय अंग्रेजी भाषा के एक शब्द रेमिटेंस से होता है। रेमिटेंस का हिंदी में मतलब है- बाहर से भेजी गई धनराशि। दरअसल प्रवासियों व रेमिटेंस का एक संबंध है। प्रवासी अपना घर छोड़कर बाहर काम करने के लिए जाते हैं। वहां से अपने स्
जब आपका कोई रिश्तेदार विदेश जाता है तो आपका परिचय अंग्रेजी भाषा के एक शब्द रेमिटेंस से होता है। रेमिटेंस का हिंदी में मतलब है- बाहर से भेजी गई धनराशि। दरअसल प्रवासियों व रेमिटेंस का एक संबंध है। प्रवासी अपना घर छोड़कर बाहर काम करने के लिए जाते हैं। वहां से अपने सगे-संबंधियों के लिए धनराशि भेजते हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रवासियों द्वारा भेजी जाने वाली इस धनराशि का अहम योगदान है। यह पैसा गांव-कस्बे तक जाता है। तमाम परिवारों के लिए यह आय का जरिया होता है।
सगे संबंधियों को पैसा भेजने के लिए लोग मनी ट्रांसफर के तेज, सुविधाजनक व सुरिक्षत तरीके तलाशते हैं। टेक्नोलॉजी बेहतर होने के साथ ही मनी ट्रांसफर के कई नए तरीके सामने आ रहे हैं व परंपरागत हवाला माध्यम का स्थान ले रहे हैं। विदेश से पैसा भेजने के लिए अब कई रास्ते अपनाए जा सकते हैं।
बैंक :
अधिकांश बैंक अपने ग्राहकों को मनी ट्रांसफर की सुविधा देते हैं। इसके लिए ग्राहकों को बैंक की शाखा जाकर पैसा जमा करना पड़ता है। लाभार्थी अपने नजदीक में स्थित उसी बैंक की शाखा में जाकर यह धनराशि ले सकता है। उच्च व निचले दोनों दर्जे के प्रवासी कामगार मनी ट्रांसफर की इस प्रणाली को वरीयता देते हैं, क्योंकि यह भरोसेमंद मानी जाती है।
इसी तरह ग्राहक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) के माध्यम से भी मनी ट्रांसफर कर सकते हैं। इस तरह का ट्रांसफर एक खाते से दूसरे खाते में होता है।
इंटरनेशनल मनी ट्रांसफर ऑपरेटर्स (आइएमटीओ) :
मनी ट्रांसफर का यह तरीका आजकल प्रवासियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है, क्योंकि इसके जरिये पैसा भेजने में सुविधा रहती है। परंपरागत तरीके में पैसे भेजने वाले प्रवासियों को आइएमटीओ के नजदीकी अधिकृत एजेंट के पास जाना होगा। संबंधित पहचान दस्तावेज देने के बाद कैश जमा कराना होगा। इसके साथ ही ट्रांजेक्शन शुरू हो जाएगा। कुछ मिनट बाद ही लाभार्थी पहचान दस्तावेज दिखाकर निकटवर्ती एजेंट से धनराशि प्राप्त कर सकता है। कई देशों में तो यह सुविधा सीधे लाभार्थी के मनी कार्ड में धन ट्रांसफर की है।
ऑनलाइन मनी ट्रांसफर :
ऑनलाइन मनी ट्रांसफर आधुनिक तरीका है। यह इंटरनेट से जुड़े कंप्यूटर से वेबसाइट के जरिये किया जा सकता है। उच्च दर्जा वाले प्रवासी कर्मचारी जिनके पास इंटरनेट है, वे बैंक खाते से मनी ट्रांसफर करने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।
मनी ट्रांसफर के लिए नई टेक्नोलॉजी:
हाल के वर्षो में स्मार्टफोन का चलन बढ़ा है। भारत दुनिया में तेजी से टेलीकॉम नेटवर्क से जुड़े देश के रूप में उभर रहा है। ट्राई के मुताबिक अक्टूबर, 2013 तक हर माह लगभग 50 लाख मोबाइल फोनधारक जुड़ रहे थे। इसे देखते हुए भविष्य में मोबाइल फोन के जरिये मनी ट्रांसफर अच्छा विकल्प हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।