Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के अन्वेष तिवारी ने रचा इतिहास, Forbes India में स्थान पाने वाले पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर बने

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 04:04 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के पिरखली गांव के अन्वेष तिवारी ने Forbes India में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। उनकी कंपनी Laraware Pvt. Ltd. ने AI-पावर्ड फिनटेक सॉफ्टवेयर Nxtbanking लॉन्च किया जो डिजिटल बैंकिंग को आसान बनाता है। इस उपलब्धि से गांव में जश्न का माहौल है और अन्वेष युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। Nxtbanking भारत के फिनटेक सेक्टर में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश के अन्वेष तिवारी ने रचा इतिहास।

    ब्रांड डेस्क। उत्तर प्रदेश की पावन धरती ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अयोध्या जिले के छोटे से गांव पिरखली से निकलकर अपने सपनों को साकार करने वाले युवा तकनीकी विशेषज्ञ अन्वेष तिवारी ने वो मुकाम हासिल किया है, जो देश के लाखों इंजीनियरों के लिए सिर्फ एक सपना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Forbes India जैसी विश्वप्रसिद्ध मैगज़ीन में उनका नाम और उपलब्धियां प्रमुखता से प्रकाशित हुई हैं — और यह गौरवपूर्ण पल न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए एक मिसाल बन गया है।

    एक छोटे गांव से निकला “AI Fintech क्रांति” का सूत्रधार

    अन्वेष तिवारी ने Laraware Pvt. Ltd. नामक टेक कंपनी की स्थापना की, जिसने बहुत कम समय में भारत का पहला पूरी तरह से AI-पावर्ड फिनटेक सॉफ्टवेयर स्टैक — Nxtbanking™ लॉन्च कर दिया। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो बैंकों, फिनटेक कंपनियों और NBFCs को डिजिटल बैंकिंग, पेमेंट सॉल्यूशंस, ऑटोमेशन, और कंप्लायंस जैसे कार्यों में अत्याधुनिक तकनीकी सहायता देता है।

    Laraware के इस इनोवेशन के कारण ही उन्हें Forbes India द्वारा “AI Revolution in Fintech” की सूची में शामिल किया गया।

    कंपनी क्या करती है?

    Laraware का ‘Nxtbanking’ प्लेटफॉर्म भारत के फिनटेक सेक्टर में एक बैकबोन इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में काम करता है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से कई बड़ी फिनटेक कंपनियां और ग्रामीण बैंक निम्नलिखित सेवाएं चला रही हैं:

    • AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम)BBPS (Bharat Bill Payment System)
    • Micro ATM और Aadhaar Pay सॉल्यूशन
    • DMT (डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर)
    • White-label fintech portals
    • Payout APIs और Virtual Accounts

    इन सेवाओं के माध्यम से लाखों ग्रामीण उपभोक्ताओं तक डिजिटल बैंकिंग की पहुंच बनी है।

    • गांव में जश्न का माहौल, युवाओं को मिली प्रेरणा

    जैसे ही यह खबर सार्वजनिक हुई कि Forbes India में उत्तर प्रदेश के युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नाम छपा है, अयोध्या जिले के पिरखली गांव में जश्न का माहौल बन गया। परिवार, रिश्तेदार और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटी और इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

    गांव के बुजुर्गों का कहना है कि “अन्वेष ने साबित कर दिया कि अगर लगन और मेहनत हो, तो कोई भी गांव का लड़का अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कर सकता है।

    • “भारत को एक और पेमेंट ऐप नहीं चाहिए था, उसे एक इंटेलिजेंट इंफ्रास्ट्रक्चर की ज़रूरत थी”

    अन्वेष तिवारी कहते हैं:

    “मैंने देखा कि देश में पेमेंट ऐप्स तो बहुत हैं, लेकिन बैकएंड टेक्नोलॉजी बहुत कमजोर है। इसलिए हमने Nxtbanking बनाया, जो बैंकिंग को सच में इंटेलिजेंट, तेज़ और भरोसेमंद बनाता है। हमारा लक्ष्य था — ’Bharat ke liye Bharat ka AI stack’।”

    • राष्ट्रीय मीडिया में मिल रही पहचान

    Laraware के इस इनोवेशन की गूंज अब केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रही। अन्वेष तिवारी और उनकी कंपनी को Hindustan Times, Economic Times, MSN News, और अब Forbes India जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्मों पर जगह मिली है।

    •  युवाओं के लिए प्रेरणा

    अन्वेष तिवारी आज स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया, और मेक इन इंडिया जैसी राष्ट्रीय पहलों के जीते-जागते उदाहरण बन चुके हैं। वो यह साबित करते हैं कि गांवों से निकली प्रतिभाएं भी ग्लोबल स्तर पर कमाल कर सकती हैं, बशर्ते उन्हें अवसर और सही दिशा मिले।

    Note:- यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।