Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Teachers Day 2023: ये देश 5 सिंतबर को नहीं मनाते टीचर्स डे - जानिए दिलचस्प इतिहास, जरूरी किताबें और Quotes

    By Edited By:
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 05:44 PM (IST)

    Teachers Day 2023 - शिक्षक दिवस को 5 सितंबर को ही मनाने का ऐतिहासिक कारण भी डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन से ही जुड़ा है। उनके प्रेसिडेंट बनने के बाद जब उनके कुछ छात्रों और दोस्तों ने उनसे संपर्क किया और उनका जन्मदिन मनाने की अनुमति मांगी थी फिर उन्होंने कहा कि अगर उनका जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह गर्व की बात होगी।

    Hero Image
    Teachers Day Date History Books and Best Quotes

    Teachers Day 2023: हर साल भारत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को उनके योगदान और उपलब्धियों के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाता है। इनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था और ये न केवल भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया, बल्कि एक विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित भी थे। एक गरीब तेलुगु ब्राह्मण परिवार में जन्मे राधाकृष्णन ने अपनी पूरी शिक्षा छात्रवृत्ति के माध्यम से पूरी की थी और दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी। इन्होंने साल 1917 में 'द फिलॉसफी ऑफ रबींद्रनाथ टैगोर' पुस्तक लिखी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतना ही नहीं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr Sarvepalli Radhakrishnan) ने 1931 से 1936 तक आंध्र विश्वविद्यालय के कुलपति और 1939 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के कुलपति के रूप में भी कार्य किया। वे महामना मदन मोहन मालवीय (Madan Mohan Malviya) के उत्तराधिकारी भी थे, जबकि उन्होंने चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज और कलकत्ता विश्वविद्यालय में पढ़ाया था। साल 1954 में भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, जबकि उन्हें 1963 में ब्रिटिश रॉयल ऑर्डर ऑफ मेरिट के मानद सदस्य के रूप में भर्ती किया गया था। उनका निधन 17 अप्रैल, 1975 को हुआ था।

    Teachers Day 2023: यहां अलग तारीख को मनता है टीचर्स डे

    भारत में भले ही टीचर्स डे 5 सितंबर को बनाया हो, लेकिन UNESCO की पहल पर 1994 से विश्व शिक्षक दिवस (World Teachers Day) 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। रूस जैसे कई देशों का टीचर्स डे भी 5 अक्टूबर को ही होता है, जबकि कई अन्य देश ऐसे हैं, जो अपने यहां टीचर्स डे अलग-अलग दिवस पर मनाते हैं। हम यहां पर आपको इन्हीं देशों के बारे में बताने जा रहे हैं।

    • अमेरिका में मई के पहले सप्ताह में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वहां कहीं-कहीं पूरे महीने शिक्षक दिवस को लेकर तमाम आयोजन होते हैं।
    • चीन में पहले कन्फ्यूशियस के जन्म दिन यानी 27 अगस्त को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, लेकिन 1985 में यह बदलकर 10 सितम्बर कर दिया गया है।
    • रूस देश में पहले शिक्षक दिवस का आयोजन अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में होता था, लेकिन अब वहां पर शिक्षक दिवस 05 अक्टूबर को World Teachers Day के दिन मनाया जाता है।
    • अर्जेंटिना 11 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जो कि उस देश के 7वें राष्ट्रपति डोमिंगो फास्टिनो सार्मिएन्टो के जन्म दिन पर मनाया जाता है।
    • इंडोनेशिया में 25 नवम्बर को और मलेशिया में 16 मी को शिक्षक दिवस "हरि गुरू" के नाम से मनाया जाता है।
    • ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर के अंतिम शुक्रवार को, इक्वाडोर में 13 अप्रैल, हंगरी में जून के पहले शनिवार को और पोलैंड में 14 अक्टूबर के दिन शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
    • चेक गणराज्य में 28 मार्च और ईरान में 2 मई को टीचर्स डे को मनाया जाता है, क्योंकि 02 मई को अयातुल्लाह मोर्तेजा की हत्या हुई थी।
    • सिंगापुर में 01 सितम्बर को टीचर्स डे मनाया जाता है और छुट्टी होती है, जबकि अल्बानिया में 07 मार्च को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। दरअसल 7 मार्च 1867 में अल्बानी भाषा में पाठन करने वाला पहला स्कूल खुला था।
    • ओमान, सीरिया, मिस्र, लीबिया, कतर, बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन, ट्यूनिशिया, जॉर्डन, सउदी अरब, अल्जीरिया और मोरक्को जैसे इस्लामी देशों में 28 फ़रवरी को टीचर्स डे होता है।
    • अल साल्वाडोर में 22 जून को, तुर्की में 24 नवंबर को, थाईलैंड में 16 जनवरी को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

    Best Quotes and Wishes on Teacher’s Day- बेस्ट क्विट और शुभकामना संदेश

    शिक्षक हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं और हमारे धर्म ग्रंथों में उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया है। ये सभ्य समाज का महत्वपूर्ण अंग होते हैं और उन्हें असल मायनों में राष्ट्र का निर्माता कहा जाता है। लिहाजा शिक्षक दिवस हमें उनका आभार भी प्रकट करना चाहिए। आप नीचे दिए गए इन Teachers Day Quotes से उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं। 

    1. सही क्या है, गलत क्या है, ये सबक पढ़ाते हैं आप,

    सच क्या है, झूठ क्या है, ये समझाते हैं आप, जब सूझता नहीं कुछ तो राहों को सरल बनाते हैं आप।

    हैपी टीचर्स डे

    2. अज्ञान के अंधेरे को दूर कर,

    जो ज्ञान की ज्योति जलाये।

    प्रकाशमय कर दे जीवन सबका,

    वो शिक्षक कहलाये।

    आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनायें!

    3. बिना गुरु नहीं होता जीवन साकार, सर पर होता जब गुरु का हाथ।

    तभी बनता जीवन का सही आकार, गुरु ही है सफल जीवन का आधार।।

    हैप्‍पी टीचर्स डे

    4. गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः.

    जीवन के हर मोड़ पर सीख देने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

    शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनायें!

    5. गुरु तेरे उपकार का

    कैसे चुकाऊ मैं मोल,

    लाख हैं धन भला लेकिन

    गुरु हैं मेरे अनमोल।

    हैप्पी टीचर्स डे

    6. गुरु ही सींचे बुद्धि को,

    उत्तम करे विचार।

    जिससे जीवन शिष्य का,

    बने स्वयं उपहार।।

    शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

    7. अक्षर-अक्षर हमें सिखाते,

    शब्द-शब्द का अर्थ बताते,

    कभी प्यार से कभी डाँट से,

    जीवन जीना हमें सिखाते।

    हैप्पी टीचर्स डे

    8.आपसे ही सीखा आपसे ही जाना

    आपको ही हमने गुरू है माना

    सीखा है सब कुछ आपसे हमने.

    कलम का मतलब आपसे ही जाना।

    टीचर दिवस की शुभकामनाएँ!

    9. गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।

    बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।।

    10 जीवन जितना सजता है माँ-बाप के प्यार से,

    उतना ही महकता है गुरू के आशीर्वाद से,

    समझ कल्याण में जीतने माँ-बाप होते है खास,

    उतने ही गुरू के कारण होती है देश की साख।

    टीचर्स डे की शुभकामनाएं।

    Best Books On Teachers: टीचर्स पर कुछ अच्छी किताबें

    चाहे टीचर्स हो, स्टूडेंट हो या अन्य कोई सीखना कभी नहीं रुकना चाहिए और अपने ज्ञान का विस्तार करना चाहिए। जहां ज्ञान के विस्तार की बात है तो किताबों से बेहतर और क्या हो सकता है? आपको नीचे दी गई टीचर्स पर लिखी गई या फिर टीचर के लिए लिखी गई कुछ Books को पढ़ना चाहिए।

    1. What Great Teachers Do Differently

    वे कौन सी मान्यताएँ और व्यवहार हैं जो महान शिक्षकों को अलग करते हैं? अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध बेस्टसेलर में एक रहे Todd Whitaker की यह किताब प्रभावी बनने के लिए 19के का खुलासा किया है। यह Books To Reads बताती है कि सुसंगत, आकर्षक सीखने के माहौल पर कैसे ध्यान केंद्रित किया जाए, क्लास मैनेजमेंट को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है।

    2. The World’s Worst Teachers

    दुनिया भर लाखों युवा पाठकों ने इस Books की कहानियों को पसंद किया है और टोनी रॉस ने इन कहानियों को शानदार तरीके से चित्रित किया है। इस किताब की 10 कहानियां आपको स्कूल के गेट तक दौड़ने पर मजबूर कर देंगी। डॉ. ड्रेड विज्ञान पढ़ाते हैं और आधे आदमी, आधे राक्षस हैं। ऐसी कई कहानियां हैं।

    3. Lead Like the Legends

    यह Book To Read लोकप्रिय प्रस्तुति के आधार पर शिक्षकों और प्रशासकों को प्रभावी नेतृत्व के सिद्धांतों को सीखने में मदद करती है और इसमें कई दिग्गजों के प्रेरक शब्दों का इस्तेमाल करता है। यह Lead Like the Legends आपको बहुत कुछ सिखाती है।

    4. Differentiated Instruction

    लेखिका डेबोरा ब्लेज़ की यह Book आपको विश्व भाषा के छात्रों के लिए उनकी सीखने की स्टाइल, रुचि, पूर्व ज्ञान और आराम क्षेत्र के आधार पर अंतर करने में मदद करती हैं। यह व्यावहारिक Book To Read सभी क्षमता लेवल के छात्रों को मस्तिष्क पर आधारित शिक्षण रणनीतियों को सीखाने में मदद करती है। इस किताब का प्रत्येक लेसन आपकी शब्दावली, बोलने, सुनने, पढ़ने और लिखने में मदद करती है।

    Happy Teachers Change the World

    हैप्पी टीचर्स चेंज द वर्ल्ड शिक्षा में जागरूकता के लिए पहला आधिकारिक मैनुअल है। प्रीस्कूल से लेकर उच्च शिक्षा तक स्कूलों और ग्रेड लेवल की पूरी श्रृंखला में, ये तकनीकें स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की रोजमर्रा की दुनिया में आधारित हैं। यह Books शिक्षकों और प्रशासकों, परामर्शदाताओं और अन्य कर्मियों सहित छात्रों के साथ काम करने वाले सभी लोगों के साथ दृढ़ता से शुरुआत करते हुए प्लम विलेज दृष्टिकोण पर जोर देता है कि शिक्षकों को पहले अपना स्वयं का माइंडफुलनेस अभ्यास स्थापित करना होगा क्योंकि कक्षा में वे जो कुछ भी करते हैं वह उसी नींव पर आधारित होगा।

    अमेजन पर सभी Books On Teachers की करें जांच.

    FAQ: Teachers Day 2023 के बारे में पूछे जा रहे सवाल

    1. क्या टीचर्स डे केवल भारत में मनाया जाता है?

    ऐसा नहीं है, अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिन पर टीचर्स डे माना जाता है, जबकि विश्व शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।

    2. पहला टीचर्ड डे कहां मनाया गया था?

    हमारे देश में दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 5 सितंबर 1962 से शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जबकि गुरु पूर्णिमा को पारंपरिक रूप से हिंदुओं द्वारा शिक्षकों और गुरुओं की पूजा करने का रिवाज है।

    3. स्कूल में शिक्षक दिवस किस तरह मनाया जाता है?

    शिक्षक दिवस पर स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती हैं, बल्कि इस दिन उत्सव और कार्यक्रम आदि होते हैं। इस दिन शिक्षक अपने टीचर्स को गिफ्ट देते हैं और कई प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां होती है जिसमें छात्र और शिक्षक दोनों ही भाग लेते है। इस Teachers Day 2023 को भी गुरु-शिष्य परम्परा को कायम रखने के लिए गुरू-शिष्य संकल्प लेते हैं।

    Disclaimer: यहां कीमतें अमेज़ॅन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।