Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lord Shiva: यदि आप हैं भगवान शिव के भक्त, तो जरुर पढ़ें ये 5 किताबें, हो जाएगा बेड़ा पार

    By Visheshta AggarwalEdited By: Visheshta Aggarwal
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 04:00 PM (IST)

    Best Books to Read on Lord Shiva - कौन जानता है भगवान शिव का वास्तविक रहस्य क्या वे कभी पृथ्वी पर मौजूद थे? क्या उन्होनें ही अपने अनेक अवतारों को प्रकट किया था? ऐसे ही कई जवाब Bhagwan Shiv के बारे में आपको यहां मिलेंगे। वैसे तो शिव पर अनेक किताबें छपी और लिखी गई है लेकिन यहां दी गई किताबों से आप अपने जीवन को बदल भी सकते हैं।

    Hero Image
    Best Books To Read on Lord Shiva Cover Image Source: Google

    Best Books to Read on Lord Shiva: शिव कौन हैं? क्या वे भगवान हैं? या बस एक पौराणिक कथा? या फिर शिव का कोई गहरा अर्थ है, जो केवल उन्हीं के लिए उपलब्ध है जो खोज रहे हैं? भारतीय आध्यात्मिक संस्कृति के सबसे अहम देव, Bhagwan Shiv के बारे में कई गाथाएँ और दंतकथाएं सुनने को मिलती हैं। क्या वे भगवान हैं या केवल हिन्दू संस्कृति की कल्पना हैं? या फिर शिव का एक गहरा अर्थ है, जो केवल उन्हीं के लिए उपलब्ध है जो सत्य की खोज में हैं?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज हम आपको शिव से जुड़ी उन Books के बारे में जानकारी दे रहें हैं, जिन्हे आपने शायद ही पढ़ा हो। शिव के रहस्यों की एक किताब ऐसी है, जो आपके कई सवालों के जवाब दे सकती है। शिव क्या वास्तव में श्मशान में रहते हैं? क्या वास्तव में उनपर भस्म की सज्जा की जाती है? ऐसे अनेक सवालों के जवाब आपको इन दी गई किताबों के माध्यम से मिलने वाले हैं।

    यह भी देखें - Best Books to Read on IBPS PO | Books To Read On Krishna

    Best Books to Read on Lord Shiva: किताब और लेखक, किताब की भाषा और कीमत

    भगवान शिव के बारे में जानना उतना ही कठिन है, जितना ब्रह्मांड की सीमा को नापना। भगवान शिव को सनातन धर्म में अनेक रुपों में पूजा जाता है। भगवान शिव के भी पृथ्वी लोक पर अनेक अवतार अवतरित हुए जिन्हें आज ही जीवित माना है, लेकिन उनका कोई साक्ष्य नहीं है। ऐसे ही अनेक Book Read करने के लिए आपको 5 विकल्प दिए जा रहे हैं, जो Bhagwan Shiv के बारे में अधिक ज्ञान देंगे।

    1. The Shiva Trilogy By Amish Tripathi

    `मेलूहा के मृत्युंजय' इस किताब के लेखक अमिश त्रिपाठी ने इसकी रचना कुछ इस प्रकार की है कि जो भी व्यक्ति इस पुस्तकों के कुछ पन्ने पढता है, वह अगले पेज को पढ़ने के लिए अति उत्साहित हो जाता है। इन पुस्तकों को पढ़ते समय आपको ऐसा लगेगा मानो हर अगले पन्ने पर आप किसी रहस्य को खुलते देख रहे हों।


    यहां देखें

    इसमें यह बताया गया है की अगर भगवान शिव एक इंसान होते तो उनका जीवन कैसा होता। यह पुस्तक शिव के जीवन को दर्शाती है और अगर आप भी शिव भक्त है तो आपको इसे अवश्य पढ़ना चाहिए। The Shiva Trilogy Book Price: Rs 1,815.

    2. 7 Secrets of Shiva By Devdutt Pattanaik

    हिन्दुओं के अनगिनत देवी-देवताओं में से शिव सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। Mahadev के नाम से भी जाने जानेवाले शिव, विष्णु और ब्रह्मा के साथ हिन्दू देवताओं के त्रिमूर्ति माने जाते हैं। शिव के अनेक रूप हैं: कहीं तो वह कैलाश पर्वत की बर्फ़ीली चोटी पर बैठे अपने पर नियंत्रण रखनेवाले एक ब्रह्मचारी योगी हैं जो दुनिया का विनाश करने की क्षमता रखते हैं तो दूसरी ओर अपनी पत्नी और पुत्रों के साथ गृहस्थ आश्रम का आनन्द भोगते हुए गृहस्थ हैं।


    यहां देखें

    इनमें से कौन-सा है शिव का वास्तविक रूप? माथे पर तीसरी आँख, गर्दन में सर्प, शीश पर अर्द्धचन्द्र, केशों से बहती गंगा और हाथों में त्रिशूल और डमरू-इन सब प्रतीकों का क्या अर्थ है? शिव के अनेक रूप और प्रतीकों के पीछे छिपे हैं हमारे पौराणिक अतीत के अनेक रहस्य जिनमें से सात को समझने का प्रयास इस पुस्तक में किया गया है। यदि आपको आगे जानना है, तो इस किताब को अवश्य पढ़ें। 7 Secrets of Shiva Book Price: Rs 410.

    3. Shree Shiv Puran By Ved vyas ji

    वेदव्यास जी ने पुराण में वर्णित किया है कि शिव - जो स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वोच्च सत्ता है, विश्व चेतना हैं और ब्रह्माण्डीय अस्तित्व के आधार हैं। सभी पुराणों में शिव पुराण को सर्वाधिक महत्वपूर्ण होने का दर्जा प्राप्त है। इसमें भगवान शिव के विविध रुपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों, भक्तों और भक्ति का विशद् वर्णन किया गया है।


    यहां देखें

    यह पुस्तक नहीं बल्कि एक पुराण है, जिसे पूजा भी जाता है और इसमें जो ज्ञान है उसे बांटा भी जाता है। आगे अधिक जानने के लिए आप इस पुराण को अपने जीवन में आत्मसार कर सकते हैं। Shree Shiv Puran Book Price: Rs 765.

    4. The Shiva Sutras By Ranjit Chaudhri

    जैसा कि किंवदंती है, भगवान शिव ने ऋषि वसुगुप्त को सपने में दर्शन दिए और उन्हें एक धारा के पास एक विशेष पत्थर पर जाने का निर्देश दिया। जब ऋषि वसुगुप्त अगले दिन वहां गए, तो उनके स्पर्श से वह पत्थर पलट गया और उसके मुख पर शिव सूत्र अंकित हो गए। इन सूत्रों को Bhagwan Shiv के निर्देशों के अनुसार अनुग्रह के योग्य लोगों के सामने प्रकट किया जाना था।


    यहां देखें

    हमारे वास्तविक स्वरूप और भ्रम की व्याख्या करते हुए, शिव सूत्र हमें मार्गदर्शन करते हैं कि हम भ्रम को कैसे दूर कर सकते हैं और परम वास्तविकता का अनुभव कर सकते हैं। अपने परिवर्तनकारी संदेश के साथ सूत्रों में हमारे दुखों को समाप्त करने और हमारे लिए एक पूरी नई दुनिया खोलने की शक्ति मौजूद है। The Shiva Sutra Book Price: Rs 149.

    5. Shiv Sutra Hindi By Osho

    शिव सूत्र कुछ ऐसे सूत्रों का संकलन है जो हमें आध्यात्मिक ज्ञान की उस उंचाई से अवगत कराती है, जो शायद भगवद गीता जैसे महाकाव्यों में ही मिलती है। शिव सूत्र की रचना ऋषि वासुगुप्त ने नवी शताब्दी में कश्मीर के महादेव पर्वत के निकट की थी। कहा जाता है की किसी सिद्ध पुरुष या स्वयं भगवान् शिव ने उनके स्वप्न में आकर ये सूत्र उनको बताये थे।


    यहां देखें

    कुछ विद्वानों का ये भी मानना है की भगवान् शिव ने ऋषि वासुगुप्त को एक चट्टान के बारे में बताया था जिस पर ये सभी सूत्र लिखे हुए थे। उस चट्टान का नाम शंकरोपला है, जिसके दर्शन करने लोग आज भी जाते हैं। हालाँकि अब उस चट्टान पर वे सूत्र नहीं दिखते। शिव सूत्र को माहेश्वर सूत्राणि के नाम से भी जाना जाता है। Shiv Sutra Book Price: Rs 214.

    सभी पुस्तकों की जांच यहां से करें - Best Books to Read on Lord Shiva

    डिस्क्लेमर : जागरण के पत्रकार इस लेख के निर्माण में शामिल नहीं है। यहां उल्लिखित कीमतें अमेज़न के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।