विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फार्मर आईडी के बिना अटक सकती किसान सम्मान निधि, पश्चिम चंपारण में 1.11 लाख का पंजीकरण अब तक शेष

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:55 AM (IST)

PM Kisan Samman Nidhi Bettiah: पश्चिम चंपारण में 1.11 लाख से अधिक किसान अभी भी फार्मर आईडी से वंचित हैं, जिससे भविष्य में उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिलने में संकट आ सकता है। 

फार्मर आईडी से अनिवार्य रूप से जोड़े जाने की स्थिति में इन किसानों के सामने योजना का लाभ जारी रखने का संकट खड़ा हो सकता है।

फार्मर आईडी से अनिवार्य रूप से जोड़े जाने की स्थिति में इन किसानों के सामने योजना का लाभ जारी रखने का संकट खड़ा हो सकता है।

HighLights

  1. पश्चिम चंपारण में 1.11 लाख किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं।

  2. फार्मर आईडी के बिना पीएम किसान सम्मान निधि रुक सकती है।

  3. कृषि विभाग दाखिल खारिज कराकर पंजीकरण कराने की सलाह दे रहा है।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Farmer ID Pending: सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले किसानों के लिए फार्मर आईडी जरूरी होती जा रही है, लेकिन पश्चिम चंपारण में बड़ी संख्या में किसान अब तक इससे नहीं जुड़ सके हैं।

जिले के 3,05,242 पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थियों में से केवल 1,93,802 ने ही फार्मर रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि 1,11,440 किसान अब भी वंचित हैं।

भविष्य में सम्मान निधि को फार्मर आईडी से अनिवार्य रूप से जोड़े जाने की स्थिति में इन किसानों के सामने योजना का लाभ जारी रखने का संकट खड़ा हो सकता है।

दाखिल खारिज की सलाह

कृषि विभाग किसानों को जमीन का दाखिल खारिज कराने के साथ फार्मर रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दे रहा है। अधिकारियों के मुताबिक जमीन किसान के अपने नाम पर दर्ज होने से फार्मर आईडी बनवाने में दिक्कत नहीं आती।

जिन किसानों की जमीन अब भी पूर्वजों या अन्य परिजनों के नाम पर है, उन्हें फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए अपने नाम पर दाखिल खारिज कराना होगा।

अनुमंडलों में लंबित आंकड़े

जिले में फार्मर रजिस्ट्रेशन की गति तेज करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और बिहार भूमि पोर्टल से जमाबंदी डाटा डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है ताकि प्रक्रिया आसान हो सके।

आंकड़ों के अनुसार बेतिया अनुमंडल में सबसे अधिक 60,786 किसान फार्मर आईडी से वंचित हैं, जबकि बगहा में 29,989 और नरकटियागंज में 20,665 किसानों का रजिस्ट्रेशन लंबित है।

विभाग का मानना है कि समय पर दाखिल खारिज होने से भविष्य में सरकारी योजनाओं के लाभ में तकनीकी अड़चन नहीं आएगी।

 

यह भी पढ़ें- बिहार में पीएम किसान सम्मान निधि मिल रही, अब फार्मर आईडी के फेर में बटाईदारों की बढ़ी परेशानी

यह भी पढ़ें- PM Kisan Samman Nidhi : 2000 रुपये की किस्त जारी करेंगे पीएम , दरभंगा में डिजिटल फार्मर आईडी बनी किसानों की चिंता 

 

जिले के किसानों को जमीन का दाखिल-खारिज हर हाल में करा लेना चाहिए। फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए किसान के नाम पर ही जमीन होना जरूरी है। हालांकि, वर्तमान में किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य करने के संबंध में कोई निर्देश जिले को प्राप्त नहीं हुआ है।

-

राजीव रंजन सिन्हा , अपर समाहर्ता, पश्चिम चंपारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।