Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    West Champaran News: बीस सूत्री की बैठक में गायब रहे आधा दर्जन अधिकारी, बीडीओ ने मांगा जवाब

    Updated: Thu, 10 Jul 2025 03:42 PM (IST)

    बैरिया प्रखंड में बीस सूत्री की बैठक में अधिकारियों के नदारद रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। राशन कटौती दाखिल-खारिज में अवैध वसूली और बिजली की समस्या जैसे मुद्दे उठाए गए। अध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने इसे लापरवाही बताया। बीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही और अगली बैठक में समस्याओं के समाधान पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।

    Hero Image
    प्रखंड 20 सूत्री की पहली बैठक में आधा दर्जन अधिकारी रहे अनुपस्थित। (जागरण)

    संवाद सूत्र, बैरिया। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में गुरुवार को प्रखंड 20 सूत्री की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में गहमागहमी के बीच हुई।

    नवगठित बीस सूत्री की पहली बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त की।बैठक में अंचलाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सीडीपीओ, चिकित्सा पदाधिकारी, आदि बैठक में अनुपस्थित थे।

    अनुपस्थित पदाधिकारियों से मांगा गया जवाब

    सदस्यों को शांत कराते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम ने कहा कि अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारी व कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की जाएगी। संतुष्ट नहीं होने पर पर वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीस सूत्री अध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने कहा कि यह उनके अध्यक्ष बनने के बाद पहली बैठक थी, जिसमें आधे से अधिक अधिकारी व कर्मी अनुपस्थित पाए गए। यह घोर लापरवाही का मामला है। जबकि, सभी को बैठक से संबंधित सूचना पूर्व में दी गई थी।

    विकास कार्यों को गति देने और जनता के हित के लिए यह बैठक अति महत्वपूर्ण थी। भूमि दाखिल-खारिज, राशन, अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में अनियमितता की शिकायत आ रही है।

    संबंधित विभागों के अधिकारी बैठक से नदारद हैं। वहीं, बैठक में जन वितरण प्रणाली से संबंधित राशन कटौती को लेकर सदस्यों ने मुद्दा उठाया।

    राशन में की जा रही कटौती

    20 सूत्री के सदस्य बिरजू ठाकुर का कहना है कि प्रखंड के सभी पंचायत में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा एक से दो किलो राशन प्रति व्यक्ति कटौती की जा रही है तथा कहीं-कहीं डीलर पहले ही पर्ची निकाल कर रख ले रहे हैं और राशन नहीं दे रहे हैं।

    वहीं, सदस्य सुदर्शन मिश्रा ने अंचलाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि दाखिल खारिज के नाम पर अवैध वसूली कर किया जाता है। पूर्व अंचलाधिकारी के द्वारा अस्वीकृत कार्य को स्वीकृत कर दाखिल खारिज कर दिया गया है।

    वहीं, बीस सूत्री उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने बताया कि प्रखण्ड में बिजली से संबंधित बहुत समस्या है जो जर्जर तार को अविलंब बदलवाने का कार्य किया जाए।

    बैठक में उपस्थित नौतन विधायक नारायण प्रसाद भी सदस्यों की समस्याओं से अवगत हुए। बीडीओ ने कहा कि आगामी बैठक में इन सभी समस्याओं के निदान के बारे में चर्चा की जाएगी।