Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Police: लापरवाही के आरोप में बथवरिया थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, अनुपम को नई जिम्मेदारी

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 04:04 PM (IST)

    बगहा के बथवरिया थाना के थानाध्यक्ष कामेश कुमार को भूमि विवाद में लापरवाही के चलते एसपी सुशांत कुमार सरोज ने लाइन हाजिर कर दिया है। अनुपम कुमार राय को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वाहन जांच अभियान में 3.35 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया और 47 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। एसपी ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।

    Hero Image
    लापरवाही के आरोप में बथवरिया थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, अनुपम को नई जिम्मेदारी

    संवाद सहयोगी, बगहा। पुलिस जिला के बथवरिया थाना के थानाध्यक्ष कामेश कुमार को कार्य में लापरवाही और भूमि विवाद के एक मामले में एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप में एसपी सुशांत कुमार सरोज ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनकी जगह पुलिस लाइन से अनुपम कुमार राय को बथवरिया थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें 24 घंटे के भीतर प्रभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

    एसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष कामेश कुमार के खिलाफ भूमि विवाद के एक मामले में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने की शिकायत की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी के निर्देश पर जांच का आदेश दिया गया था। एसपी ने इस जांच के लिए दो टीमों का गठन किया था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।

    उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष और जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना चाहिए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय स्तर पर भी थानाध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर असंतोष व्याप्त था। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ पूर्व में भी कई शिकायतें डीआइजी तक पहुंच चुकी थीं।

    वाहन जांच अभियान में 3.35 लाख रुपये का जुर्माना, 47 अभियुक्त गिरफ्तार

    पुलिस जिला में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर सोमवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के सभी थानों में सघन जांच की गई, जिसमें कुल 1052 वाहनों की जांच हुई और विभिन्न उल्लंघन पर कुल ₹3,35,000 का जुर्माना वसूला गया।

    जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न मामलों में 47 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। साथ ही 99 लंबित वारंटों का निष्पादन भी किया गया। एसपी ने बताया कि इस प्रकार के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि जिले में कानून-व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे।